: पत्रकारों ने दिया प्रशासन को आंदोलन का अल्टीमेटम : रहस्यमय परिस्थितियों में लापता पत्रकार राकेश सिंह का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस इधर-उधर हाथ-पांव मार रही है. कानपुर गई टीम को भी कुछ खास सुराग नहीं मिल पाया है. परन्तु पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही राकेश की सकुशल बरामदगी कर ली जाएगी. परिजन तमाम तरह की आशंकाओं से परेशान हैं.
राकेश के रहस्यमय ढंग से गायब होने तथा अपरहरण की आशंका से उनके परिजन और शुभचिंतक परेशान हैं. जिले के पत्रकार भी इस घटना से नाराज और दहशत में हैं. मऊ के चारों तहसीलों पर पत्रकारों ने एसडीएम को पत्रक सौंप कर राकेश की सकुशल बरामदगी की मांग की है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि ऐसा न होने पर वो आंदोलन करेंगे.
घोसी तथा मधुबन में एसडीएम को पत्रक सौंपने वालों में अवधेश राय, सुदर्शन कुमार, डा. एसके जमा, अशोक श्रीवास्तव, अरविन्द राय, वीरेन्द्र उपाध्याय, शाह आलम उल्फत, रुपेन्द्र भारती, अनिल कुमार मिश्र, कमलनरायन सिंह, अरुण पाण्डेय, अतुल कुमार, बदरूज्जमां, संतोष राय, मानिक चंद, जगदीश सिंह, अजय कुमार, रिंकू मल्ल, विनय तिवारी, राधारमण श्रीवास्तव, राजेश, रामसेवक, राकेश सिंह आदि शामिल रहे.












उमाशंकर उपाध्याय...
April 9, 2011 at 2:00 pm
आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे अपहऱण की घटना को लेकर मैं उत्तर प्रदेश की भ्रष्ट प्रशासन की घोर भर्तसना करता हूं..