दैनिक जागरण, नोएडा के संपादक कमेलश रघुवंशी के झारखंड स्टेट हेड बनने के बाद खाली हुए पद पर किशोर झा को लाया गया है. किशोर पिछले एक साल से जागरण, नोएडा से जुड़े हुए हैं. फिलहाल वे नोएडा में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम देख रहे थे. अब उन्हें प्रमोट कर एडिटर बना दिया गया है.
नोएडा आने से पहले किशोर जागरण, धर्मशाला में डिप्टी न्यूज एडिटर थे. परन्तु जब नोएडा में न्यूज एडिटर का काम देख रहे अरुण चौधरी को जागरण के जम्मू एडिशन का हेड बनाकर जम्मू रवाना कर दिया गया तो उनके स्थान पर किशोर को नोएडा लाया गया था.











