Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्‍तान, रांची के दो पत्रकारों का दिल्‍ली तबादला

: रिपोर्टर अशोक कुमार का भी दिल्‍ली तबादला : हिंदुस्‍तान के प्रमुख संपादक शशि शेखर के दौरे की गाज दो लोगों पर गिरी है. दो दिन पहले शशि शेखर के रांची पहुंचने के बाद से ही हड़बड़ी मची हुई है. सभी लोग घबराए हुए हैं. रांची से सीनियर न्‍यूज एडिटर संदीप कमल और कार्यालय संवाददाता अशोक कुमार को दिल्‍ली भेज दिया गया है. खबर है कि कुछ और लोगों पर तलवार लटक रही है.

: रिपोर्टर अशोक कुमार का भी दिल्‍ली तबादला : हिंदुस्‍तान के प्रमुख संपादक शशि शेखर के दौरे की गाज दो लोगों पर गिरी है. दो दिन पहले शशि शेखर के रांची पहुंचने के बाद से ही हड़बड़ी मची हुई है. सभी लोग घबराए हुए हैं. रांची से सीनियर न्‍यूज एडिटर संदीप कमल और कार्यालय संवाददाता अशोक कुमार को दिल्‍ली भेज दिया गया है. खबर है कि कुछ और लोगों पर तलवार लटक रही है.

सूत्रों के अनुसार रांची में शशि शेखर ने संपादकीय के लोगों के साथ बैठकें की. सबका हाल सुना तो अपनी बातें भी सुनाई. माना जा रहा है कि झारखंड में हिंदुस्‍तान की स्थिति मजबूत होने के बावजूद जागरण में हुए फेरबदल तथा प्रभात खबर और भास्‍कर की तैयारियों को देखते हुए रांची और झारखंड में कई परिवर्तन होने वाले हैं. कुछ और लोगों को रांची से बाहर किए जाने की संभावना है.

उल्‍लेखनीय है कि इसके पहले भी हिंदुस्‍तान झारखंड में फेरबदल हुए हैं. जमशेदपुर के यूनिट हेड अमिताभ कुमार को रांची बुला लिया गया. रांची के मार्केटिंग हेड इंद्रजीत सिंह को पटना भेज दिया गया. जबकि जमशेदपुर की जिम्‍मेदारी भागलपुर के यूनिट के प्रशांत कुमार को सौंप दी गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sunit

    April 12, 2011 at 9:57 am

    अभी तो असिस्टेंट डिप्टी फीचर संपादक घनश्याम ‘महान’ और वाईसी के बाद सबसे बड़े मठाधीश यूनिट हेड चटर्जी साहब भी रुखसत होंगे। दोनों को मौखिक रूप से उनके बास ने बता दिया है। फिर नंबर लगेगा महानतम सिटी संपादक सीनियर न्यूज एडीटर मनोरंजन जी का। उसके बाद शशिजी के चंपू द ग्रेट जमशेदपुर संपादक की बारी आएगी…..देखते रहिए….कितना बांस आता है और कितनी बांसुरी बजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...