Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लक्ष्‍मी पंत जयपुर, राघवेंद्र रांची तथा बीएम‍ सिंह चंडीगढ़ के आरई बने

: हरिशचंद्र सिंह बनेंगे एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर : दैनिक भास्‍कर प्रबंधन ने अपने चार वरिष्‍ठ संपादकीय सहयोगियों का पदोन्‍नति कर नई जिम्‍मेदारी सौंपी है. जो परिवर्तन किए गए हैं उनमें जयपुर में लक्ष्‍मी पंत, हरिशचंद्र सिंह, रांची में राघवेंद्र तथा चंडीगढ़ में बीएम सिंह शामिल हैं. इसमें तीन लोगों को तीन एडिशनों का स्‍थानीय संपादक बना दिया गया है. हरिशचंद्र सिंह का प्रमोशन एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के रूप में हुआ है.

: हरिशचंद्र सिंह बनेंगे एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर : दैनिक भास्‍कर प्रबंधन ने अपने चार वरिष्‍ठ संपादकीय सहयोगियों का पदोन्‍नति कर नई जिम्‍मेदारी सौंपी है. जो परिवर्तन किए गए हैं उनमें जयपुर में लक्ष्‍मी पंत, हरिशचंद्र सिंह, रांची में राघवेंद्र तथा चंडीगढ़ में बीएम सिंह शामिल हैं. इसमें तीन लोगों को तीन एडिशनों का स्‍थानीय संपादक बना दिया गया है. हरिशचंद्र सिंह का प्रमोशन एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के रूप में हुआ है.

अब तक भास्‍कर, जयपुर में एक्‍जीकयूटिव एडिटर के रूप में सेवाएं दे रहे लक्ष्‍मी पंत को वहां का स्‍थानीय संपादक बना दिया है. पंत पिछले छह सालों से भास्‍कर के साथ थे. प्रबंधन ने उन्‍हें 2005 में श्रीगंगानगर का स्‍थानीय संपादक बनाया था. 2007 में इन्‍हें श्रीगंगानगर से सीकर का आरई बनाकर भेज दिया गया. 2009 में इन्‍हें जयपुर बुलाकर एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बना दिया गया था. ये भास्‍कर के इन्‍वेस्‍टीगेशन टीम को लीड कर रहे थे. अब इन्‍हें प्रबंधन ने आरई के रूप में प्रमोट कर दिया है. मूलत: उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा के रहने वाले लक्ष्‍मी पंत भास्‍कर के पहले अमर उजाला और जागरण के साथ दिल्‍ली, देहरादून और जम्‍मू कश्‍मीर में वरिष्‍ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

दूसरी पदोन्‍नति भी जयपुर में की गई है. लक्ष्‍मी पंत की जगह हरिश्‍चन्‍द्र सिंह को भास्‍कर, जयपुर का एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बनाये जाने की चर्चा है. ये अभी तक डिप्‍टी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हरिशचंद्र सिंह 2009 में डिप्‍टी एडिटर के रूप में भास्‍कर से जुड़े थे. उसके पहले ये डीएनए में चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. ये पिछले बारह सालों से जयपुर की पत्रक‍ारिता में सक्रिय हैं. ये राजस्‍थान पत्रिका के भी चीफ रिपोर्टर रह चुके हैं.  बताया जा रहा है कि हरिशचंद्र सिंह के जिम्‍मे डीबी स्‍टार और जयपुर सिटी दोनों का प्रभार रहेगा.

तीसरी पदोन्‍नति रांची में की गई है. अब तक पॉलिटिकल एडिटर के रूप में भास्‍कर को अपनी सेवा दे रहे राघवेंद्र जी को रांची का आरई बनाया गया है. राघवेंद्र जी लगभग दो सालों से भास्‍कर से जुड़े हुए हैं. बीच में राघवेंद्र जी के भास्‍कर, धनबाद एडिशन के आरई बनने की चर्चा थी परन्‍तु प्रबंधन ने इनकी जगह बसंत झा को धनबाद का आरई बना दिया. जिससे कुछ दिन तक राघवेंद्र प्रबंधन से नाराज भी रहे. परन्‍तु फाइनली रांची का आरई बनाकर प्रबंधन ने इनकी नाराजगी दूर कर दिया है. राघवेंद्र जी भास्‍कर के पहले प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए थे. ये प्रभात खबर, धनबाद एडिशन के संपादक भी रह चुके हैं. चौथी पदोन्‍नति प्रबंधन ने चंडीगढ़ में किया है. यहां पर बीएम सिंह को आरई बनाया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumar

    April 9, 2011 at 3:13 pm

    Raghvendrajee ko bhadhai.. unke samne ab nai chunautiya hai…

  2. Subhashish Roy

    April 9, 2011 at 4:27 pm

    Congratulation Sir. This is what actually you deserve. Thanx.

  3. Subhashish Roy

    April 9, 2011 at 4:29 pm

    Congrats Raghbendra Sir. This is what actually you deserve. Thanx.

  4. ajay ashk

    April 9, 2011 at 4:51 pm

    Bhai Raghvendra jee ko bahut bahut vadhai, nayi jimebari me aap ko safalta miley . meri subhkamnaye , ajay ashk, bokaro, mobile- 9431168512

  5. ajay ashk

    April 9, 2011 at 4:53 pm

    Best compliments for new challenges as a resident editor of Dainik Bhaskar, Ranchi Edition. Yours Ajay Ashk, Bokaro

  6. sanjeev sameer

    April 10, 2011 at 7:05 am

    राघवेन्द्र जी को बधाई और शुभकामनायें!
    -संजीव समीर, कोडरमा
    mob. 9431394736

  7. amitabh ojha

    April 10, 2011 at 10:43 am

    badahi ho baba………

  8. madhur sheel

    April 10, 2011 at 3:48 pm

    namaskar, nayee jimmewari mubarak ho.jimmewari ke saath kayee tarah ki chunautiyan bhi muft me saath aati hain. Ramnavmi ke waqt mili nayee jimmewari vijya shree dilayegi.aisio kamna hai.mai aajkal Ranchi se bahar hun warna aap ghate me hote.party warty deni padti aapko.kyonki aap ke liye chunauti koyee naya shabd nahi hai, isase aapka hamesha sarokar rahega.aur isbar bhi baazi aapki hogi.

  9. Rajan Mishra

    April 11, 2011 at 11:47 am

    Ragvender Jee ko hardik subhkamanayen.

  10. rohtash saini, Nohar

    April 13, 2011 at 3:39 pm

    pant ji ko dhersaari shubakamnaye

  11. sushant pareek

    April 14, 2011 at 6:23 am

    pant sir, badhai ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...