Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आईआईएमसी : फिर आई तेरी याद पुरानी…

Logoपूर्व छात्रों के मिलन समारोह में पहुंचे मीडिया के दिग्गज पत्रकार

खबरों की दौड़ में हर वक्त एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे मीडियाकर्मियों के लिए कम ही मौके होते हैं जब वो इससे इतर कुछ पल खुद के लिए व दोस्तों के लिए निकाल पाते हैं, जी पाते हैं। शनिवार का दिन ऐसा ही था। विभिन्न मीडिया हाउसों के पत्रकार एक ही स्थान पर पर उपस्थित हुए। इनके बीच न तो खबरों के लिए आपाधापी थी और न टीआरपी के लिए हायहाय। मौका था, आईआईएमसी में पूर्व छात्रों के मिलन का।

Logoपूर्व छात्रों के मिलन समारोह में पहुंचे मीडिया के दिग्गज पत्रकार

खबरों की दौड़ में हर वक्त एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे मीडियाकर्मियों के लिए कम ही मौके होते हैं जब वो इससे इतर कुछ पल खुद के लिए व दोस्तों के लिए निकाल पाते हैं, जी पाते हैं। शनिवार का दिन ऐसा ही था। विभिन्न मीडिया हाउसों के पत्रकार एक ही स्थान पर पर उपस्थित हुए। इनके बीच न तो खबरों के लिए आपाधापी थी और न टीआरपी के लिए हायहाय। मौका था, आईआईएमसी में पूर्व छात्रों के मिलन का।

संबोधित करते आनंद प्रधान और मंच पर वे युगल जिन्होंने प्रेम विवाह कियाउदघाटनदेश के नंबर एक और सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान ‘भारतीय जन संचार संस्थान’ के पूर्व छात्रों का यह मिलन समारोह इसी संस्थान के कैंपस में शनिवार को आयोजित किया गया। इसमें देश के हिंदी न्यूज चैनलों और अखबारों के दर्जनों दिग्गजों समेत 250 से अधिक पत्रकार शामिल हुए। समारोह में पहुंचने वाले आईआईएमसी के हिंदी पत्रकारिता विभाग के पूर्व छात्रों में न्यूज 24 से सुप्रिय प्रसाद, विकास मिश्र, अशोक कौशिक एवं रविंद्र समारोह में मौजूद पूर्व आईआईएमसियनरंजन, आज तक से राणा यशवंत, संजय सिन्हा एवं प्रमोद चौहान, दिल्ली आज तक के मधुकांत, स्टार न्यूज से संगीता तिवारी, सुभाष कदम, उत्पल चौधरी एवं नवीन कुमार, एनडीटीवी इंडिया के सुशील बहुगुणा, उमाशंकर वर्तिका नंदासिंह, पार्थसारथी, जी न्यूज के राजीव रंजन झा, इंडिया न्यूज के अनुरंजन झा, आईबीएन 7 के विक्रांत यादव, डीडी न्यूज के मिहिर दूबे, साकाल के उमेश चतुर्वेदी, बीबीसी हिंदी के सुशील झा एवं पाणिनी आनंद, वार्ता के विनोद विप्लव और मुकेश कौशिक, भाषा के पीके मोहंती, दैनिक जागरण के नेशनल सुप्रिय प्रसाद आईआईएमसी के साथियों के साथएचआर हेड एडीटोरियल डा. उपेंद्र पांडे, नई दुनिया से रास बिहारी, नवभारत टाइम्स के रमेश तिवारी, ईटी हिंदी के भुवन भास्कर, इंडिया टुडे के सुरेश कुमार एवं वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका नंदा और शंभुनाथ सिंह आदि थे। इससे पहले कार्यक्रम के शुरुआत में उदघाटन का दायित्व मुख्य अतिथि एवं ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ की निदेशिका स्तुति कक्कड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर निभाया। इस मौके पर हिंदी दाएं से- अमृता राय (एनडीटीवी) और सुशील बहुगुणा (एनडीटीवी)पत्रकारिता विभाग के पूर्व पाठ्यक्रम निदेशकों को सम्मानित किया गया। इसमें रामजी लाल जांगिड (1987-2001), सुभाष धूलिया (2003-06) एवं प्रदीप माथुर (2006-08) थे। पूर्व छात्रों का परिचय भी हुआ। इस दौरान सभी बैच के पूर्व छात्रों ने बारी-बारी से मंच पर पहुंच कर अपना परिचय दिया एवं संस्थान से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को सबके साथ साझा किया। इस दौरान पूर्व आईआईएमसियन में अपने बैच के छात्रों के साथ फोटो खिंचाने की होड़ लगी रही ताकि यादों को सहेज कर रख सकें।  मिलन समारोह कार्यक्रम के संयोजक एवं हिंदी पत्रकारिता विभाग के वर्तमान पाठ्यक्रम निदेशक डा. आनंद प्रधान ने आईआईएमसी 2005-06 बैच के छात्र तत्कालीन कोर्स डायरेक्टर सुभाष धूलिया के साथसबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई पूर्व आईआईएमसियन छात्रों ने जो इन दिनों में मीडिया में वरिष्ठ पदों पर हैं, इस बैच के कुछ छात्रों को अपन-अपने संस्थानों में सेवा का मौका देने की घोषणा की। कई लोगों ने आईआईएमसी में मास्टर डिग्री का कोर्स जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...