न्यूज टाइम (असममिया) न्यूज चैनल, गुवाहाटी से नव ठाकुरिया ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन से अनबन होने के बाद दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. नव ठाकुरिया गुवाहाटी प्रेस क्लब के महासचिव भी हैं. सरोकारी पत्रकारिता करने के लिए ठाकुरिया ने इंजीनियरिंग के पेशे को छोड़कर पत्रकारिता के फील्ड में उतरे थे. माना जा रहा है कि उनकी ईमानदार छवि प्रबंधन को रास नहीं आई.
टेली ग्रुप, मुंबई से संजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर कैमरामैन थे. उन्होंने अपनी नई पारी लखनऊ में जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. संजय पिछले दस सालों से इस फील्ड में सक्रिय हैं. इसके पहले वे यूटीवी बिंदास, एनडीटीवी इमैजिन और बीएजी के लिए कैमरामैन के रूप में फ्रीलांसिंग कर चुके हैं.











