Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जागरण बरेली के कर्मचारी ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या किया

: प्रबंधन ने उस पर लगाया था स्‍टोर में हुई चोरी का आरोप : दैनिक जागरण, बरेली में कार्यरत जयदेव शर्मा ने बरेली के सुभाषनगर स्थित अपने घर में आत्‍महत्‍या कर लिया. वह जागरण के स्‍टोर डिपार्टमेंट में तैनात था. लगभग तीस वर्षीय जयदेव के बारे में बताया जा रहा है कि ऑफिसियल दिक्‍कतों के चलते उसने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली है. खबर दिए जाने तक पुलिस जयदेव के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी.

: प्रबंधन ने उस पर लगाया था स्‍टोर में हुई चोरी का आरोप : दैनिक जागरण, बरेली में कार्यरत जयदेव शर्मा ने बरेली के सुभाषनगर स्थित अपने घर में आत्‍महत्‍या कर लिया. वह जागरण के स्‍टोर डिपार्टमेंट में तैनात था. लगभग तीस वर्षीय जयदेव के बारे में बताया जा रहा है कि ऑफिसियल दिक्‍कतों के चलते उसने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली है. खबर दिए जाने तक पुलिस जयदेव के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी.

कानपुर के बिल्‍हौर का रहने वाला जयदेव पिछल चार सालों से जागरण बरेली के स्‍टोर में तैनात था. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों स्‍टोर से कुछ सामान चोरी हो गए थे, जिसका आरोप जयदेव पर लगाया गया था. सूत्रों का कहना है कि इसी चोरी को लेकर प्रबंधन और टाइम ऑफिस में कार्यरत एक कर्मचारी जयदेव पर लगातार दबाव बनाए हुए थे. उसे पुलिस को देने तथा नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जा रही थी. इससे वह कुछ दिनों से काफी पेरशान चल रहा था.

आज सुबह 10 बजे के आसपास जयदेव ने अचानक जहर खा लिया. बारह बजे के आसपास जब एक पड़ोसी किसी काम से उसके कमरे में गए तो उसकी हालत देखकर सन्‍न रह गए. इसकी सूचना उसके रिश्‍तेदार रामखेलावन शर्मा को दी गई. वो कुछ और लोगों के साथ घर पहुंचे तथा जयदेव को पास स्थित शरण हास्‍पीटल ले गए. तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डाक्‍टरों ने जांच के बाद जयदेव को मृत घोषित कर दिया.

हालांकि प्रबंधन की तरफ से इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा था तथा शव का पंचनामा करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था, परन्‍तु पुलिस ने दबाव को दरकिनार करते हुए जयदेव के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संदर्भ में जब दैनिक जागरण, बरेली के जीएम चंद्रकांत त्रिपाठी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका मानना था कि ऑफिसियल रीजन जैसी बात गलत है, हो सकता है उसके आत्‍महत्‍या करने का कोई व्‍यक्तिगत कारण हो.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prashant singh

    April 15, 2011 at 11:49 am

    chandrakant tripaathi hatyara hai!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...