दैनिक भास्कर के पुराने साथी नरेश भारद्वाज को फिर एक बार उनके मेहतन का फल मिला है. भास्कर प्रबंधन ने नरेश को कैथल का ब्यूरोचीफ बना दिया है. इन्होंने अपनी बीस साल की पत्रकारिता में 12 साल भास्कर को दिए हैं. साढ़े तीन साल पहले भी ये कैथल के ब्यूरोचीफ थे, परन्तु प्रबंधन ने अचानक यहां से इनका डिमोशन करते हुए कुरुक्षेत्र रिपोर्टर बनाकर भेज दिया था.
तत्कालीन पानीपत के एडिटर दिनेश मिश्रा ने कई पुराने पत्रकारों के साथ ऐसा किया था. परन्तु नरेश ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहतनत की. जिसका परिणाम उन्हें कैथल के ब्यूरोचीफ के पुराने सम्मान के रूप में मिला है. कैथल के ब्यूरोचीफ रहे अमरजीत मधोक को जिंद का प्रभार सौंपा गया है. दूसरी तरफ अन्य बदलावों में संदीप शाही को भी कुरुक्षेत्र से करनाल का ब्यूरोचीफ बनाकर भेज दिया गया है. जिंद ब्यूरोचीफ सुशील भार्गव का पद घटाते हुए उन्हें करनाल में रिपोर्टर बना दिया गया है. करनाल के ब्यूरोचीफ धर्मेश पांडेय को सोनीपत में खाली पड़े ब्यूरोचीफ की कुर्सी थमाई गई है.











