Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ को मिली जान से मारने की धमकी

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ”निरहुआ” को जान से मारने की धमकी मिली है। निरहुआ को ये धमकी सतीश भाविस्कर नामक निर्माता ने दी है। उसने निरहुआ की फिल्मों को मुंबई में नहीं चलने देने की धमकी भी दी है। भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने बताया कि इन दिनों मैं दक्षिण के यमन में अपनी नई फिल्म ”निरहुआ मेल” की शूटिंग कर रहा हूँ। आज से दस दिन पहले मो. नं. -9967878630 से सतीश भाविस्कर नामक युवक ने मुझे फोन किया और खुद को निर्माता बताया।

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ”निरहुआ” को जान से मारने की धमकी मिली है। निरहुआ को ये धमकी सतीश भाविस्कर नामक निर्माता ने दी है। उसने निरहुआ की फिल्मों को मुंबई में नहीं चलने देने की धमकी भी दी है। भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने बताया कि इन दिनों मैं दक्षिण के यमन में अपनी नई फिल्म ”निरहुआ मेल” की शूटिंग कर रहा हूँ। आज से दस दिन पहले मो. नं. -9967878630 से सतीश भाविस्कर नामक युवक ने मुझे फोन किया और खुद को निर्माता बताया।

निरहुआ ने बताया कि फिर उसने मुझसे अपनी फिल्म के लिए डेट्स देने की बात की तो मैंने कहा कि सर मेरे अगले दो साल तक के डेट्स आपको दे सकता हूँ। इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए उसने मुझसे डेट नहीं देने की बात पर 1 करोड़ रूपये देने को कहा, और जान से मारने की धमकी दी,  तो मैंने कहा क्यों, तो उसने कहा नहीं दोगे तो मुंबई में फिल्म प्रदर्शित नहीं होने दूँगा। मैंने सोचा कोई सरफिरा होगा, सो भूल गया। लेकिन उसने मेरे निर्माता अभय सिन्हा, आलोक कुमार व दुर्गा प्रसाद को धमकी दे डाली कि निरहुआ को लेकर फिल्म बनायेंगे तो मुम्बई में रिलीज नहीं होने दूँगा।

निरहुआ ने  कहा कि इतना ही नहीं उसने स्टूडियो मालिक दुर्गा प्रसाद को मेरे फिल्मों के गाने रिकार्डिंग नहीं करने की बात की, ऐसा नहीं करने पर स्टूडियों में तोड़-फोड़ करने की धमकी दी। उसने मेरे म्यूजिक डायरेक्टर राजेश-रजनीश को भी धमकी दी। जब मुझे इसकी सूचना इन लोगों ने दी तो मुझे लगा कि ये कोई सरफिरा नहीं है, बल्कि वे सचमुच नुकसान पहुँचाना चाहता है और अपनी बात को अंजाम देने व मेरा नुकसान करने लग गया है, तो मैंने यमन पुलिस थाना में उसके ऊपर मामला दर्ज करवाया है। उसने मेरे जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म दुश्‍मनी को मुंबई में रिलीज नहीं होने देने की भी धमकी दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amarendra yadav

    April 19, 2011 at 6:11 am

    bhai darne ki jarurat nahi hai .ham log aapke sath hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...