Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

कमल के परिवार ने देखा हरामखोर यूपी पुलिस का क्रूर चेहरा

कितनी निरंकुश हो गई है उत्‍तर प्रदेश की पुलिस. आम आदमी के साथ तो बिना वजह मारपीट-गाली ग्‍लौज की घटनाएं तो अक्‍सर सुनाई देती हैं, लेकिन अब तो भक्‍त और महिलाएं भी इन हरामखोर पुलिसवालों का निशाना बनने लगी हैं. ऐसी ही एक घटना है मथुरा जिले के वृंदावन की, जहां बांके बिहारी की दर्शन करने जा रही एक महिला और उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी.

कितनी निरंकुश हो गई है उत्‍तर प्रदेश की पुलिस. आम आदमी के साथ तो बिना वजह मारपीट-गाली ग्‍लौज की घटनाएं तो अक्‍सर सुनाई देती हैं, लेकिन अब तो भक्‍त और महिलाएं भी इन हरामखोर पुलिसवालों का निशाना बनने लगी हैं. ऐसी ही एक घटना है मथुरा जिले के वृंदावन की, जहां बांके बिहारी की दर्शन करने जा रही एक महिला और उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी.

दिल्‍ली के नवीन शाहदरा निवासी कमल जैन अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे. बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से  कमल ने यह कहते हुए इजाजत मांगी कि उनकी पत्‍नी पैरो से ज्‍यादा पैदल चल पाने में असमर्थ है, लिहाजा उसे रिक्‍शे से जाने की अनुमति दी जाए. इस पर पुलिसवालों ने उनके पुत्र को धक्‍का मार दिया. जब कमल ने बीच बचाव किया तो शुरू हो गया पुलिसिया तांडव. पुलिस वाले इतने उत्‍तेजित हो गए कि जमकर धुनाई शुरू कर दी. कमल और उनके पुत्र के हाथ-पैर में काफी चोटें आईं.

इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्‍नी और बेटियों के साथ भी बदतमीजी की. उनको भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई. जब कमल अपने साथ हुई घटना के बारे में वृंदावन कोतवाली में मौजूद डीएसपी कायम सिंह को बताई तो इस पर कोई कार्रवाई करने की बजाय घटना को चटखारे लेकर सुनते नजर आए. उन्‍होंने कमल जैने को अपनी कहानी मीडिया तक को बताने का मशविरा दे डाला. जिससे कमल जैन और उनका परिवार काफी आहत हुआ.

इतना ही नहीं वो मीडिया वालों को देखकर भड़क गए. उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु उनके लिए मुसीबत बने हुए हैं. जब मीडिया ने उनसे जानना चाहा कि क्‍या घटना हुई है तो उन्‍होंने पहले तो घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया. फिर जब बाद में जानने की बात सामने आई तो अपने सिपाहियों का ही बचाव करते नजर आए. बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप मीडिया पर ही जड़ दिया.

इधर, कमल जैन और उनका परिवार आए तो थे बांके बिहारी के दर्शन को, पर बांके बिहारी की कृपा तो नहीं हुई मगर यूपी पुलिस का असली चेहरा का दर्शन जरूर हो गया. कमल का कहना था कि उन्‍हें तथा उनके परिवार के सदस्‍यों को यूपी पुलिस का यह चेहरा कभी नहीं भूलेगा.

मथुरा से मोहन शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek sharma

    April 20, 2011 at 5:44 am

    ka bhaiya itna VIP kabse ho gaye ki vishesh darshan ki ichchha paal baithe? kaliyug hai bhai, bhagwan sirf VIP logo ko VIP type se darshan dete hai….
    Abhishek sharma
    http://www.exultvision.blogspot.com

  2. Indian citizen

    April 20, 2011 at 2:46 pm

    ये भी बांके बिहारी के ही रूप हैं. जैन साहब को इनमें ही भगवान के दर्शन होना चाहिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...