Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

संपादक रवींद्र कुमार व प्रकाशक आनंद सिन्हा गिरफ्तार

द स्टेट्समैन के एडिटर रवींद्र कुमार और पब्लिशर आनंद सिन्हा को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद की। शिकायत में कहा गया है कि मुस्लिमों की भावना को भड़ाकने वाला लेख द स्टेट्समैन ने पब्लिश किया है। यह लेख मूलतः ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट ने प्रकाशित किया था और द स्टेट्समैन ने इसे वहां से उठाकर अपने यहां साभार प्रकाशित किया। लेख का शीर्षक है- ‘ह्वाई शुड आई रिस्पेक्ट आपरेसिव रिलीन्स’। मतलब हुआ- दमन करने वाले धर्मों का आदर क्यों करूं? इस लेख में पैगंबर मोहम्द को लेकर कुछ उलटी-सीधी बातें कही गई हैं। लेख प्रकाशित होने के बाद कोलकाता के मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। द स्टेट्समैन दफ्तर के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने में जुट गए।

इन मुसलमानों का कहना था कि इस लेख के प्रकाशित होने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बाद में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अखबार के संपादक और प्रकाशक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संपादक रवींद्र कुमार का इस मसले पर कहना है कि वे अखबार में लेख प्रकाशित करने पर पहले ही माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि लेख जानबूझकर प्रकाशित नहीं किया गया। यह संपादकीय चूक है, जिसे वे स्वीकार करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...