Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘लोकमत समाचार’ और ‘लोकमत’ में कनफ्यूज मत होइए

‘लोकमत’ अब यूपी में कदम में कदम रखने जा रहा है. यह अब लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहा है.  इसको लेकर लोगों में काफी कन्‍फ्यूजन है. इसे लोग महाराष्‍ट्र से प्रकाशित हो रहे रहे ‘लोकमत ग्रुप’  का अखबार समझ रहे हैं. जबकि लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहा हिंदी अखबार ‘लोकमत’ राजस्‍थान के बीकानेर और जयपुर से प्रकाशित ‘लोकमत प्रकाशन’  का वेंचर है. महाराष्‍ट्र का लोकमत ग्रुप अपने हिंदी अखबार का प्रकाशन ‘लोकमत समाचार’ के नाम से करता है.

‘लोकमत’ अब यूपी में कदम में कदम रखने जा रहा है. यह अब लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहा है.  इसको लेकर लोगों में काफी कन्‍फ्यूजन है. इसे लोग महाराष्‍ट्र से प्रकाशित हो रहे रहे ‘लोकमत ग्रुप’  का अखबार समझ रहे हैं. जबकि लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहा हिंदी अखबार ‘लोकमत’ राजस्‍थान के बीकानेर और जयपुर से प्रकाशित ‘लोकमत प्रकाशन’  का वेंचर है. महाराष्‍ट्र का लोकमत ग्रुप अपने हिंदी अखबार का प्रकाशन ‘लोकमत समाचार’ के नाम से करता है.

आइए अब आपको बताते हैं इन दोनों अखबारों के इतिहास.  महाराष्‍ट्र और गोवा में स्‍थापित ‘लोकमत ग्रुप’  हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में अपने अखबार का प्रकाशन करता है. मराठी में ‘लोकमत’ के नाम से इस अखबार का प्रकाशन महाराष्‍ट्र में नागपुर, पुणे, औरंगाबाद, अकोला, नासिक, जलगांव, मुंबई, अहमदनगर, सोलापुर, सताला, सांगली, कोल्‍हापुर तथा गोवा से होता है.

इसका हिंदी एडिशन ‘लोकमत समाचार’  के नाम से नागपुर, अकोला, कोल्‍हापुर और औरंगाबाद से प्रकाशित होता है. जबकि इसका अंग्रेजी संस्‍करण ‘लोकमत टाइम्‍स’ के नाम से नागपुर और औरंगाबाद से प्रकाशित किया जाता है. इस ग्रुप के संस्‍थापक जवाहर लाल दर्दा हैं. फिलहाल इस ग्रुप के एमडी राजेंद्र दर्दा हैं. जो महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री हैं. ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्दा हैं, जो राज्‍य सभा के सदस्‍य होने के साथ आईएनएस के सदस्‍य भी हैं. जबकि लोकमत ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र ‘लोकमत समाचार’ के एडिटर वरिष्‍ठ पत्रकार गिरीश मिश्र हैं.

लखनऊ से जिस ‘लोकमत’ समाचार पत्र का प्रकाशन होने जा रहा है. उसका महाराष्‍ट्र के लोकमत ग्रुप से कुछ भी लेना-देना नहीं है. यह ‘लोकमत प्रकाशन’  का वेंचर है, जो बीकानेर और जयपुर से एक साथ प्रकाशित होता है. इस ग्रुप की स्‍थापना 1947 में स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी अम्‍बर लाल माथुर ने की थी. लखनऊ इस ग्रुप का तीसरा एडिशन होगा. वर्तमान में ‘लोकमत’ अखबार के मालिक और प्रकाशक अम्‍बर लाल के पुत्र अशोक माथुर हैं. इसी ग्रुप के ‘लोकमत’ अखबार के संपादक उत्‍कर्ष सिन्‍हा बनाए गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajivji

    April 20, 2011 at 9:26 am

    lokmat marathi ke chairmen vijay dardaa hai, rajendra dardaa unke chote bhai aur maharashtra sarkar mei minister hai, jabki vijay dardaa rajya sabha sadasya hai..

  2. madhup vashisth

    April 20, 2011 at 1:43 pm

    I would congratulation to Mr.Ashok Mathur to launching LOKMAT in U.P. Mr.Ashok Mathur is very genious person and have a very good attitude. he is totally dffrent personalty in the journalism world.again my best wisheses to Ashok Mathur bhai saaheb.

  3. Rajeev Mishra

    April 20, 2011 at 7:23 pm

    जहां तक मुझे याद है महाराष्ट्र के हर जिले के लिए दैनिक लोकमत का संस्करण निकलता है। हिन्दी में पहले नागपुर, औरंगाबाद फिर अकोला तब कोल्हापुर और अब जलगांव से प्रकाशन शुरु होगा। हां, संस्करणों की बात की जाए तो, नांदेड़, जलगांव, जालना, सांगली-सातारा, और भी कुछ जिले हैं जो फिलहाल मुझे याद नहीं आ रहे हैं,, से निकल रहे हैं।

  4. gopaljirai

    June 13, 2011 at 10:29 am

    Lokmat ki Rajsthan mi sthiti achcchi nahi hai to wah UP me kaya takkar le payega jaha ek se badhkar ek akhabar hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...