दैनिक भास्कर, खंडवा से जुड़े खरगौन के ब्यूरोचीफ उमेश रेवलिया ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी खंडवा में ही पत्रिका के साथ शुरू की है. वे सिटी का काम देखेंगे. वे काफी समय से भास्कर से जुड़े हुए थे.
दैनिक भास्कर, खंडवा से संजय पंडया ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी राज एक्सप्रेस, खरगौन से शुरू की है. उन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. भास्कर आने से पहले संजय राज एक्सप्रेस को ही अपनी सेवाएं देते थे.











