Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मातुश्री कमला गोइन्‍का और किशोर कल्‍पनाकांत पुरस्‍कार के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित

कमला गोइन्‍का फाउंडेशन ने वर्ष 2011 के लिए ‘मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार` के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की है. इस पुरस्‍कार की शुरुआत वर्ष 1999 में श्यामसुंदर गोइन्का ने अपनी माताजी श्रीमती कमला गोइन्का की स्मृति में किया था. इस पुरस्‍कार के तहत प्रत्‍येक दूसरे वर्ष राजस्‍थानी साहित्‍य, भाषा और कृति को समग्र योगदान देने वाले को 51000 रुपये (इक्कावन हजार रुपये) प्रदान किया जाता है.

कमला गोइन्‍का फाउंडेशन ने वर्ष 2011 के लिए ‘मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी साहित्य पुरस्कार` के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की है. इस पुरस्‍कार की शुरुआत वर्ष 1999 में श्यामसुंदर गोइन्का ने अपनी माताजी श्रीमती कमला गोइन्का की स्मृति में किया था. इस पुरस्‍कार के तहत प्रत्‍येक दूसरे वर्ष राजस्‍थानी साहित्‍य, भाषा और कृति को समग्र योगदान देने वाले को 51000 रुपये (इक्कावन हजार रुपये) प्रदान किया जाता है.

कमला गोइन्का फाउन्डेशन के अध्यक्ष व प्रबन्ध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने मातुश्री कमला गोइन्का की स्मृति में राजस्थानी साहित्य के लिए समर्पित साहित्यकारों को वर्ष 1999  से “मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार” देते आ रहे हैं. यह पुरस्कार गत 10 वर्षों में लिखित व प्रकाशित पुस्तक व राजस्थानी भाषा-साहित्य में उनके समग्र योगदान में द्विवार्षिक कालावधि में प्रदान किया गया है. इसमें धनराशि के अतिरिक्‍त शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह और  पुष्पगुच्छ प्रदान किया जाता है.

इसी कड़ी में ‘किशोर कल्पनाकांत राजस्थानी युवा साहित्यकार पुरस्कार`  के लिए भी प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई हैं. इस पुरस्‍कार की शुरुआत वर्ष 2007 में राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार श्री किशोर कल्पनाकांत की स्मृति में की गई थी.  इस पुरस्कार के अंतर्गत राजस्थानी के ऐसे नवोदित लेखकों को उनकी पांडुलिपि के लिए पुरस्‍कार दिया जाता है, जिनकी अभी तक कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है.  इस पुरस्कार के अंतर्गत पुस्तक प्रकाशन में संपूर्ण सहयोग व नगद पुरस्कार के रूप में राशि 5000 रुपये (पांच हजार रुपये) प्रदान की जाती है.  इन दोनों पुरस्‍कारों के लिए अधिक जानकारी प्राप्‍त करने तथा प्रविष्ठियां भेजने के लिए इस ई-मेल [email protected] या 022-  24939235,  24936111 का सहारा लिया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dularam Saharan

    April 23, 2011 at 5:23 am

    कमला गोइन्‍का फाउण्‍डेशन साहित्‍य के लिए उल्‍लेखनीय कार्य कर रहा है।
    राजस्‍थानी भाषा के इन पुरस्‍कारों हेतु आवेदन प्रपत्र http://www.kgfmumbai.tk पर उपलब्‍ध हैं। नियम व शर्तें भी।
    दूसरी जानकारियां तो हैं ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...