Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज समाज ने लांच किया यमुनानगर और सोनीपत संस्‍करण

आज समाज प्रबंधन ने शुक्रवार को हरियाणा में अपने कदम बढ़ाते हुए यमुनानगर और सोनीपत संस्करण भी शुरू कर दिया। हरियाणा के इन दोनों जिलों में धूम धड़ाके के साथ आज समाज की पहली प्रति पाठकों के पास पहुंची। प्रबंधन ने यहां भी चंडीगढ़ की तरह बुकिंग करने के बाद अखबार लांच किया है। हरियाणा संस्करण के मुख्य अखबार के साथ इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों की खबरों के लिए छह पेज का पूल आउट भी उसके साथ होगा। इसके जरिए स्थानीय लोगों को उनसे जुड़ी अधिकतम खबरें देने की तैयारी आज समाज ने की है।

इंडिया न्यूज के मुख्य संपादक रवीन ठुकराल की अगुआई में अखबार ने हरियाणा में काबिज होने के लिए पूरी तैयारी की थी। सोनीपत संस्करण दिल्ली कार्यालय से संबद्ध होगा जबकि यमुनानगर चंडीगढ़ के अधीन होगा। अमर उजाला के पंजाब एवं हरियाणा के स्टेट ब्यूरो चीफ रहे अजय शुक्ल के चंडीगढ़ में आज समाज के संपादक बनने के बाद आज समाज को डेढ़ साल में भारी सफलता मिली और उसे एबीसी ने यहां 2 लाख 11 हजार प्रतियां बेचने वाले अखबार का प्रमाण पत्र दिया है।

आज समाज

इस सफलता से गदगद प्रबंधन ने अपने विस्तार को तेजी से बढ़ाया है और सिर्फ अप्रैल महीने में ही कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी, बहादुरगढ़, यमुनानगर और सोनीपत संस्करण लांच कर दिए हैं। दिसंबर में गुड़गांव संस्करण शुरू किया गया था। बता दें कि आज समाज अखबार के चेयरमैन हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा हैं। जिनके बेटे कार्तिक शर्मा इसके मुख्य कर्ताधर्ता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. devduttsharma

    April 25, 2011 at 8:14 am

    honhar birwan ke hot chikne paat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...