Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

न्‍यूज चैनल के पत्रकारों ने टैंकर हाइजैक किया

इंडियन ऑयल के हल्दूचौड़ डिपो से रवाना किए गए पेट्रो पदार्र्थों से भरे दो टैंकर हाइजेक कर लिए गए. इस वारदात को अंजाम देने वालों दोनों बदमाशों ने खुद को कथित रूप से टीवी100 और टीवी99 का रिपोर्टर बताया.  फिर चालक-परिचालक को एक लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकाया.  विरोध पर जानलेवा हमला बोल हथियारों की नोक पर टैंकर को हाइजैक कर लिया. शिकायक के बावजूद पुलिस ने इस घटना को हल्‍के में लिया.

इंडियन ऑयल के हल्दूचौड़ डिपो से रवाना किए गए पेट्रो पदार्र्थों से भरे दो टैंकर हाइजेक कर लिए गए. इस वारदात को अंजाम देने वालों दोनों बदमाशों ने खुद को कथित रूप से टीवी100 और टीवी99 का रिपोर्टर बताया.  फिर चालक-परिचालक को एक लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकाया.  विरोध पर जानलेवा हमला बोल हथियारों की नोक पर टैंकर को हाइजैक कर लिया. शिकायक के बावजूद पुलिस ने इस घटना को हल्‍के में लिया.

पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए इन्‍हीं दोनों ने तीन दिन बाद फिर दूसरी घटना को अंजाम दिया. रुद्रपुर की ओर जा रहे दूसरे टैंकर को भी हाइजैक कर मोटी रकम वसूली. टैंकर चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के मिलीभगत के सुराग भी हाथ लगे हैं. एसएसपी ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा.

पहली घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बाइपास की है. वेल्डिंग वर्कशाप चलाने वाले शकील अहमद ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को पूर्वाह्न ग्‍यारह बजे तेल से भरा टैंकर यूके जी- 8811 का चालक वाहन लेकर उसकी दुकान पर वेल्डिंग कराने पहुंचा. सभी लालकुंआ निवासी दो लोग मौके पर पहुंचे तथा खुद को टीवी100 और टीवी99 का पत्रकार बताकर चालक और परिचालक को धमकाया.

विरोध करने पर दोनों ने चालक और परिचालक पर हमला बोल दिया तथा टैंकर स्‍वामी को पेट्रो पदार्थ के अवैध कारोबार में फंसाने की धमकी दी तथा एक लाख रुपए की मांग की. इसके बाद दोनों ने हथियारों के नोक पर टैंकर को हाईजैक कर लिया. आरोप लगाया गया है कि टैंकर को रात भर अपने कब्‍जे में रख कर हजारों रुपए वसूल किए गए. कथित चैनल के रिपोर्टर बाद में टैंकर को ठिकाने लगाने के मकसद से किच्‍छा की ओर ले गए. वहां पंतनगर पुलिस को देखकर टैंकर को हाइवे पर ही छोड़कर फरार हो गए.

इस घटना के बाद इन लोगों ने फिर 18 अप्रैल को भी सुभाष नगर चेकपोस्‍ट के समीप रुद्रपुर जा रहे टैंकर यूपी02-सी-4239 को भी हाइजैक कर लिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक-परिचालक को बंधक बनाकर एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया. इसकी जानकारी टैंकर चालक निसार अहमद ने नगला बाइपास निवासी अपने मित्र जमील अहमद को दी. जमील ने इसकी सूचना कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई. इस बीच दोनों फरार हो गए. सीओ ने इस मामले में चालक-परिचालक समेत आधा दर्जन लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं.

सीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में टैंकर के हाइजैक होने की पुष्टि हो चुकी है. इस मामले में पुलिस की संलिप्‍तता और मिली भगत भी सामने आई है. मगर सिपाहियों की शिनाख्‍त अभी नहीं हो सकी है. दोनों वारदातें पंतनगर थाने की है. शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा. दूसरी तरफ एसएसपी एमएम वंग्‍याल ने साफ कहा कि इस मामले में शामिल दोषी व पुलिसकर्मी बख्‍शे नहीं जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ramesh

    April 23, 2011 at 5:42 am

    Janch m 2 police darogao k fasne ke aasar ye khel police or tv channel k patrkaro davara kayi mahino se khela ja raha tha.

    ve phle tankero ko rokte phir phone krte ki hm SOG se bol rahe hai aapka tenkar avaidh oil bachate huye pakda gya h turant is jagah m aa jao jb vo vaha phuchate to unse paiso ki maang ki jati pisa na diye jane pr jhuth fasaye jane ki baat kahi jati thi

  2. Abhishek sharma

    April 23, 2011 at 7:03 am

    jab salary nahi milegi to ye sab karna hi padega………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...