: बैंक की नौकरी से ली तीन महीने की छुट्टी : वरिष्ठ पत्रकार और उगांडा के एक बैंक को अपनी सेवाएं दे रहे अंचल सिन्हा फिर पत्रकारिता से जुड़ गए हैं. उन्होंने बैंक से तीन महीने की छुट्टी लेकर वे उगांडा के एक अंग्रेजी अखबार ‘द डेली मॉनिटर’ से अपनी नई पारी शुरू की है. उन्होंने यहां पर स्पेशल करेस्पांडेंट और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में ज्वाइन किया है.
इसके पहले भी बैंक की नौकरी के दौरान की कई खबरें उगांडा के इस अखबार में बाइलाइन प्रकाशित हो चुकी हैं. अंचल सिन्हा भारत के बाद उगांडा की पत्रकारिता की आंतरिक स्थिति के आकलन में जुट गए हैं. अचल सिन्हा बैंक ऑफ बड़ौदा, गाजियाबाद के ज्वाइंट मैनेजर के पद से इस्तीफा देने के बाद बिजनेस भास्कर ज्वाइन किया था. अच्छी खासी नौकरी के बावजूद पत्रकारिता के प्रति उनका लगाव उन्हें नौकरी से वीआरएस लेने पर मजबूर कर दिया.
बैंक की नौकरी के दौरान भी वे तमाम अखबारों में पिछले ढाई दशकों से लिखते-पढ़ते रहे. वे नव भारत टाइम्स, पटना और हिंदुस्तान, पटना से भी कुछ समय के लिए जुड़े रहे. परन्तु पूर्णकालिक पत्रकारिता में वे बिजनेस भास्कर के साथ जुड़े. यहां उन्हें स्थितियां रास नहीं आईं और पत्रकारिता की आतंरिक स्थिति देखने के बाद उन्होंने बिजनेस भास्कर से इस्तीफा देकर उगांडा के एक बैंक में नौकरी ज्वाइन कर ली थी.












Anand Bharti
April 25, 2011 at 6:04 am
Aapka faisla hai… Theek hi hoga…
kishor kumar singh
April 25, 2011 at 7:50 am
anchal ji ko yuganda men patrakarita se judne ke liye hardik badhai.
fm …kishor kumar singh, News Coordinator, sadhna news channel, noida