Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

तानाशाह बृजलाल की नींद नहीं खुली तो पुलिसकर्मियों का सब्र टूट जाएगा

उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने मुरादाबाद में डीआईजी द्वारा महिला रगरुटों से अश्लील डांस के मामले में डीआईजी को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने वाले तानाशाह बृजलाल की नींद कब खुलेगी और अगर जल्द नहीं खुली तो अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का सब्र टूट जायेगा.

उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने मुरादाबाद में डीआईजी द्वारा महिला रगरुटों से अश्लील डांस के मामले में डीआईजी को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने वाले तानाशाह बृजलाल की नींद कब खुलेगी और अगर जल्द नहीं खुली तो अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का सब्र टूट जायेगा.

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने आज इटावा में बताया कि कई आईपीएस अधिकारी हम लोगों के संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं.  इन में मुख्य रूप से स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था बृजलाल और डीजी रेलवे अरविन्द कुमार जैन हैं.  श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन्होंने जल्द अपनी मानसिकता को नहीं बदला तो अराजपत्रित पुलिसकर्मियों का सब्र टूट जायेगा.  उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 4 लाख पुलिसकर्मीं अब उत्पीड़न नहीं बर्दास्त करेंगे.

सुबोध यादव ने कहा कि मुरादाबाद और बिजनौर की घटनाओं को स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था बृजलाल जल्द संज्ञान लें. क्योकि दोनों घटनाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार किया है. उन्होंने कहा अश्लील डांस देखने का शौक रखने वाले अफसर डांस पार्टियों में क्यों नहीं जाकर काम करते पुलिस को शर्मसार करने का उनको कोई हक़ नहीं है.  अश्लील डांस देखने वाले ये पुलिस अफसर भूल जाते हैं कि इनके घरों में भी बेटियां और बहिनें हैं.

इटावा से नीरज महेरे की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Kusum

    April 27, 2011 at 5:12 pm

    What Brijlal or Karamvir Singh are doing? Are they honest? Then why do they adopt selective silence in lot of cases?
    Ask them to see Aligarh once. Our case have been published in paper so many times. We have recording of police too, but again all these senior police officers are sitting dumb.
    Where is the action? Its all the same power gain. No honest or sincerity in the management.
    If you will send email to police officers (the email given on UP Police website,) 90% chance are that it will bounce back. All important email id will certainly bounce.
    What is the difference between SP and BSP rule? They were hardcore criminals and these are soft corrupt criminals.
    Kusum
    Aligarh
    http://www.crimeandpolice.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...