भोपाल के मनीषा सेण्टर के वरिष्ठ वितरक नरेन्द्र तोमर का जन्मदिन पत्रिका एजेन्ट एवं साथी वितरकगणों द्वारा सेण्टर पर केक काटकर मनाया गया। सुबह 5 बजे से ही सभी वितरक पत्रिका एजेन्ट के साथ नरेन्द्र तोमर के जन्मदिन की तैयारियों में जुट गए थे। जैसे ही तोमर सेण्टर पर पहुंचे, सभी वितरकों ने उनका स्वागत कर उन्हें चौंका दिया। इसी बीच पत्रिका एजेन्ट आशीष तेलंग द्वारा जन्मदिन के अवसर पर नरेन्द्र तोमर से केक कटवाया गया।
उसके बाद लगभग आधे घण्टे तक जन्मदिन का जश्न चलता रहा एवं बाद में आने वाले सभी वितरक भी उत्सव में सम्मिलित होते गए। पत्रिका के जोन इन्चार्ज दिनेश जोशी एवं साथी राकेश पटेल, उमराव सोलंकी तथा अनिल तिवारी ने भी उत्सव में सम्मिलित होकर नरेन्द्र तोमर की दीर्घायु की कामना की। नरेन्द्र तोमर ने इस आयोजन के लिए सभी वितरक साथियों और पत्रिका एजेन्ट तथा स्टॉफ का आभार व्यक्त किया।













KUDAL
April 24, 2011 at 5:42 pm
GOOD [url][/url]:'(:'(:'(:'(:'(:'(:):):):):):):):):):):):):):):):):):):)