Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

नंगा पत्रकार नहाएगा क्‍या और निचोड़ेगा क्‍या!

अरुण मीडिया संस्थानों में शीर्ष पदों पर तैनात पत्रकारों ने तो फरमान जारी कर दिया कि जमात के सभी लोग अपनी संपत्ति का ब्योरा दें, पर क्या कभी उन लोगों ने सोचा कि अपने नीचे काम कर रहे पत्रकारों को वे क्या मेहनताना देते हैं, जिसे वो अपनी संपत्ति के रूप में पेश कर सकें। दिहाड़ी मजदूरी से भी कम वेतन पर काम करने वाले पत्रकारों के लिए शायद ये किसी मज़ाक से कम नहीं कि वो बेचारे अपने फटेहाल होने का तमाशा सबके सामने करें।

अरुण मीडिया संस्थानों में शीर्ष पदों पर तैनात पत्रकारों ने तो फरमान जारी कर दिया कि जमात के सभी लोग अपनी संपत्ति का ब्योरा दें, पर क्या कभी उन लोगों ने सोचा कि अपने नीचे काम कर रहे पत्रकारों को वे क्या मेहनताना देते हैं, जिसे वो अपनी संपत्ति के रूप में पेश कर सकें। दिहाड़ी मजदूरी से भी कम वेतन पर काम करने वाले पत्रकारों के लिए शायद ये किसी मज़ाक से कम नहीं कि वो बेचारे अपने फटेहाल होने का तमाशा सबके सामने करें।

मोटी सैलरी पर काम करने वाले और बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले इन पत्रकारों से मेरा बस यही सवाल है कि नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या… भाई इस बात का लबोलुआब यही है कि इस फील्ड में गिनती के पत्रकारों की बात की जाए तो वो अपनी संपत्ति का ब्योरा देते या सुनाते अच्छे लगेंगे। आखिरकार उनके थैले से कुछ ना कुछ तो निकलेगा ही। मैं यहां मीडिया में लाई जा रही पारदर्शिता की मुहिम से बचने की कोशिश नहीं कर रहा बल्कि अपने फटेहाल का तमाशा नहीं बनाना चाहता। यही वजह है कि मेरे जैसे कई पत्रकार इस मुहिम में शामिल होने से पहले कतरा रहे हैं कि कहीं वो लोगों के बीच मज़ाक बनकर ना रह जाएं।

इन शब्दों के ज़रिए मैं वरिष्ठ मार्गदर्शकों का अपमान नहीं करना चाहता बल्कि चाहता हूं कि वे पहले अपने नीचे काम कर रहे लोगों की सैलरी पर ग़ौर करे कि कहीं आपके जाने के बाद बेचारे अपनी तंगहाली और बदहाली पर आपको बुरा भला तो नहीं कहते या घुट-घुट कर काम करने पर कहीं मजबूर तो नहीं। मेरे ख्याल से पत्रकारिता में गंध फैलाने वाले जिन पत्रकारों का नाम प्रकाश में आया है वे सभी कहीं ना कहीं किसी न किसी संस्थान के बड़े पदों पर बैठे थे और हैं भी। मीडिया के सभी सीनियर्स से यही कहना चाहता हूं कि इस आदेश को जारी करने से पहले एक बार पड़ताल तो जरूर कर लीजिए कि कहीं आपके संस्थान में भी कोई शोषित तो नहीं हो रहा,  नहीं तो आखिर में बेचारा वो भी कहने पर मजबूर हो जाएगा कि नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या।

मेरी संपत्ति का ब्‍यौरा

1. एक टीवी 21 इंच

2. एक डिज़िटल कैमरा

3. दो फोन 3000-5000 के बीच वाले खरीदे हैं।

अरुण सिन्‍हा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhawna thakur

    April 25, 2011 at 6:20 am

    very true mr Arun sinha…I must say that in media exploitation is prominent and some of the big media houses pay peanuts to its reporters.

  2. bhawna thakur

    April 25, 2011 at 6:24 am

    very true Arun…I must say that exploitation in media is very prominent and some of big and reputed media houses pay peanuts to their reporters.

  3. Abhijeet

    April 25, 2011 at 9:30 am

    True opinion by an insider, I must say! In fact, this issue (not only in journalism, rather in almost all industries) requires serious attention from other stakeholders. Hope some eyeballs fall rightly!

  4. VINAYKUMAR

    April 25, 2011 at 9:39 am

    True bye the way Mr Arun Sinha this happening so lobbying and PR Agency provide journalist as per there requirement or needs or okat this way management can see we are providing journalist perks. Lol…..

    the way media is going i think next Journalist Wage board will make guide line on the basis of perks consideration. THE whole matter is a part of western style of bribing.

  5. shailendra singh

    April 25, 2011 at 9:58 am

    Bilkul Sahi mudda Udhaya Bhai aapne ,,,,,,,, In Luxury Car Ghoomane wale A.C. Mai 24 Hours Rahne Wale Sada Minral Water peene Wale Kya Jaane Ki Graas root Lavel Par Kaam Kar Rahe Patrkaaro Ki Condition Wo Kya jaane,,,,,,,,,,,

  6. Anoop Kumar

    April 25, 2011 at 11:08 am

    very rightly said Mr Arun Sinha. I have been in journalism for past 3 years and I never recommend anybody to join this field. This is the biggest exploitation platform. The rickshaw pullers, factory labours and many more who we think are poor earn better than over 85 pc of journalists. I think it is the time when all journalist must stand and press for the majitha wage board implementation.

  7. Hashmat ali khan

    April 25, 2011 at 12:08 pm

    very well said bhai……….I think a self regulatory body should be made to look after such issues………In my opinion Bro salary is biggest issue which creates divide or lead to corruption. This huge gap of salary not only brings unhealthy environment but it effects the capability to work… I have met several journalist who work on the ground level of any organisation but are paid very less in comparison to the top brass who r sitting in thier AC room………According to me PIB or they ( Media organisation) itself should make a regulatory to take care of small journalist or groud level journalist’s………salary should not have huge gaps ………this will surely lead the corruption……otherwise they will do what groud level journalist r doing like police station’s brokary etc

  8. ARUN KUMAR SINGH

    April 25, 2011 at 3:45 pm

    DHANYWAD ARUN BHAI CALO KAM SE KAM BAD KAMRE ME AC KI HAWA KE BEACH BAITHE LOGO KO TO LAGTA HI KI HAM LOG KAMTE HAI YAR APNE GHARME HAM JAISI LOG TO NIKAMME HI KAHTE HAI

  9. बृजेंद्र कुमार वर्मा

    April 25, 2011 at 3:51 pm

    मेरे भाई जो पत्रकार कि परिभाषा में आयेगा उसके थैले में सिर्फ खबरों से भरे कागज़ होंगे न कि नोटों और f.d. के पत्र…..

  10. shubham shukla

    April 25, 2011 at 6:13 pm

    wah sirji Dil jeetne wali bat kahi hai…acha hai…aur ye bat agar kisi ke samajh me aa jaye..to bat hi kya…lekin ek had tak theek bhi hai…kam se kam is media me corrupt logo ka bhi to pata chale..netao ko kosne wale ye media karmi ko bhi apne gireban me jhank lena chahiye…waise aapki bat achi lagi…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...