प्रभात खबर, जमशेदपुर से दीपक शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए थे. वे डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, धनबाद के साथ शुरू की है. इसके पहले वे प्रभात खबर को धनबाद में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
न्यू इस्पात मेल, जमशेदपुर से चरणजीत सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. चरणजीत पिछले काफी समय से प्रबंधन से नाराज चल रहे थे. उन्होंने अपने नई पारी दैनिक भास्कर, जमशेदपुर के साथ शुरू की है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.











