Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्‍यूज में भगदड़, छह ने तलाशे दूसरे ठौर

: पी7 न्‍यूज से उमाशंकर गए दिवाकर आए : इंडिया न्‍यूज में भागमभाग मचा हुआ है. जिसको जहां मौका मिल रहा है प्रबंधन को गच्‍चा देकर निकल ले रहा है. पिछले कुछ दिनों में छह लोग इस्‍तीफा देकर दूसरे चैनलों से जुड़ गए हैं. इनमें चार तो इंडिया न्‍यूज के लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. इस्‍तीफा देने वालों में अतुल राय, महेंद्र यादव, अनु गुप्‍ता, आशीष गुप्‍ता, अमित यादव एवं मनदीप सिंह शामिल हैं.

: पी7 न्‍यूज से उमाशंकर गए दिवाकर आए : इंडिया न्‍यूज में भागमभाग मचा हुआ है. जिसको जहां मौका मिल रहा है प्रबंधन को गच्‍चा देकर निकल ले रहा है. पिछले कुछ दिनों में छह लोग इस्‍तीफा देकर दूसरे चैनलों से जुड़ गए हैं. इनमें चार तो इंडिया न्‍यूज के लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. इस्‍तीफा देने वालों में अतुल राय, महेंद्र यादव, अनु गुप्‍ता, आशीष गुप्‍ता, अमित यादव एवं मनदीप सिंह शामिल हैं.

अतुल राय यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी पी7 न्‍यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्‍हें यहां प्रोड्यूसर बनाया गया है. अतुल ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पत्रिका बरगद से की थी. इसके बाद वे इंडिया न्‍यूज की लांचिंग टीम से जुड़ गए थे. असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर महेंद्र यादव भी पी7 न्‍यूज के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्‍हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. ये भी इंडिया न्‍यूज की लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. अमित यादव और आशीष गुप्‍ता भी पी7 न्‍यूज से अपनी नई पारी शुरू की है, दोनों को असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है.

लांचिंग टीम की सदस्‍य रहीं अनु गुप्‍ता ने भी इंडिया न्‍यूज को बॉय बोल दिया है. वे अपनी नई पारी असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के रूप में लाइव इंडिया के साथ शुरू कर रही हैं. उनके साथ मनजीत सिंह भी इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देने के बाद लाइव इंडिया पहुंच गए हैं. इन्‍हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिछले ढाई सालों से इंक्रीमेंट और प्रमोशन न होने से नाराज और परेशान थे.

पी7 न्‍यूज, लखनऊ से उमाशंकर ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. उनकी जगह दिवाकर त्रिपाठी ने पी7 न्‍यूज में रिपोर्टर के पद पर ज्‍वाइन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ankur

    April 29, 2011 at 6:17 pm

    Reporter Rajat Sharma aur K K Dubey ko bhi unki beat se htaa diya gaya hai. Aur aj mrng me hi india news haryana dekh rahe K B Pandit ko channel se htaa kar aaj smaj se jod diya gya hai…ye to achhe kadmo ki shuruaat mani ja sakti hai

  2. अभय त्रिपाठी

    April 30, 2011 at 7:07 am

    आप सब लोगों को नई पारी शुरू करने की ढेर सारी शुभकामनाएं.. अच्छा किया जो आप लोगों ने इंडिया न्यूज छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...