Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नई दुनिया के मुंबई ब्यूरो चीफ शिंदे का इस्तीफा, सबका आभार जताया

नई दुनिया, मुंबई के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत शिंदे ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. 30 अप्रैल 2011 उनका आखिरी कार्यदिवस था. संस्थान छोड़ने के वक्त शिंदे ने भरे मन से नई दुनिया के सभी वरिष्ठों-कनिष्ठों को एक पत्र लिखकर सभी का सहयोग के लिए आभार जताया. दिल्ली, मुंबई, इंदौर आदि संस्करणों के वरिष्ठों को भेजे एक आंतरिक ईमेल में चंद्रकांत शिंदे ने कई लोगों के नाम गिनाकर उनके प्रति आभार जताया.

नई दुनिया, मुंबई के ब्यूरो चीफ चंद्रकांत शिंदे ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. 30 अप्रैल 2011 उनका आखिरी कार्यदिवस था. संस्थान छोड़ने के वक्त शिंदे ने भरे मन से नई दुनिया के सभी वरिष्ठों-कनिष्ठों को एक पत्र लिखकर सभी का सहयोग के लिए आभार जताया. दिल्ली, मुंबई, इंदौर आदि संस्करणों के वरिष्ठों को भेजे एक आंतरिक ईमेल में चंद्रकांत शिंदे ने कई लोगों के नाम गिनाकर उनके प्रति आभार जताया.

उनका पत्र इस प्रकार है-

नई दुनिया के सभी साथियों को प्यार भरा नमस्कार

नई दुनिया में कार्य का आज मेरा आखिरी दिन है। पिछले लगभग पौने तीन वर्ष के मेरे कार्यकाल के दौरान नई दुनिया के सभी साथियों ने मुझे बेहद सहयोग दिया जिसकी वजह से मैं अच्छा काम करने में सफल रहा। श्री आलोक जी ने मुंबई कार्यालय में काम करने की जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी थी जिसके लिए मैं आपका बेहद आभारी हूं। आपके द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को गंभीरतापूर्वक निभाने की मैंने पूरी कोशिश की थी। इसमें मुझे दिल्ली कार्यालय के सभी साथी श्री मधुसूदन जी, श्री हरीश जी, श्री अशोक जी, श्री विनोद जी, श्रीचंदजी, सुश्री मानसी जी, दुष्यंत जी, श्री धनंजय जी, श्री रविंद्र जी, श्री विवेकानंद जी, कुमार नरेंद्र, श्री रवी बात्रा जी, श्री सुरेश बाफना जी, सुश्री भाषा जी, सुश्री कोमिका जी, श्री रासबिहारी जी, सुश्री सुनंदा जी, श्री अशोक राय, श्री सौरभ जी, श्री कौशिक जी और अन्य सभी सहयोगियों का बेहद सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए मैं इन सभी का बेहद आभारी हूं। आशा है काम के दौरान भूलवश अगर मुझसे गलती हुई होगी तो आप मुझे उदार मन से क्षमा करेंगे। अगर किसी का नाम लिखना भूल गया हूं तो मुझे क्षमा करें।

दिल्ली कार्यालय के साथ ही इंदौर कार्यालय के श्री जयदीप जी, सुश्री निर्मला जी, श्री किरण जी, श्री केपीएस जे डान जी, श्री समय जी, श्री आशीष जी, श्री भिका जी, सुश्री स्मिता जी का भी मैं बेहद आभारी हूं। इंदौर, दिल्ली के साथ ही नई दुनिया के सभी संस्करणों के सभी साथियों का भी मैं बेहद आभारी हूं। मुंबई कार्यालय के श्री अर्पण जी, श्री स्टीव, श्री चंदन जी, श्री हैदर जी, आलोक, सुश्री सिमला, सुश्री घनश्री, श्री वैलेंटाइन, मेहुल, काशिफ, रावेल, आशीष, मनोज, सुमित, सुश्री प्रियंका, श्री पंकज जी, श्री गिरीश जी का भी मैं बेहद आभारी हूं। अगर किसी का नाम भूल गया हूं तो क्षमा करें।

नई दुनिया में काम करते हुए मझे सभी साथियों ने बेहद सहयोग दिया जिसकी वजह से मैं अपना काम बेहतरीन तरीके से कर पाया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी आपका सहयोग रहेगा।

चंद्रकांत शिंदे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dinesh

    May 1, 2011 at 11:31 am

    apka estifa aur nimach office se mera estifa ak hee din hua hai.maine neemach mai sade 4 sall beauro chife ka kam kiya. sahyog to kiska kitna rha kah nahi sakta, lekin……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...