शिरीष खरे और अवधेश मिश्रा ने तहलका के साथ नई पारी शुरू की है. शिरीष मुंबई में सोशल एक्टिविस्ट रहे हैं. अवधेश दिल्ली में प्रभात खबर के साथ जुड़े थे. उधर, तहलका से ही एक सूचना है कि सोपान जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. सोपान इसके पहले डाउन टू अर्थ में थे. अब वे खुद के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. एक सूचना सी वोटर ब्राडकास्टिंग (पूर्व में यूएनआई टीवी) से है. यहां काम कर रहे मयंक सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. मयंक जी न्यूज और सीएनईबी में भी काम कर चुके हैं. मयंक एक फिल्म में काम कर रहे हैं. जल्द ही नई पारी की शुरुआत करेंगे.











