Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

श्रीकांत को राजेंद्र माथुर स्मृति पत्रकारिता सम्मान

श्रीकांतदैनिक हिंदुस्तान, पटना के विशेष संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत को बिहार राष्ट्र भाषा परिषद ने वर्ष 2007-08 के लिए राजेंद्र माथुर स्मृति पत्रकारिता सम्मान देने की घोषणा की है। सम्मान समारोह का आयोजन 22 फरवरी को पटना में किया जाएगा। वामपंथी आंदोलनों से जुड़े रहे श्रीकांत साहित्यिक पत्रिकाओं में कहानियां लिखते-लिखते मुख्यधारा की पत्रकारिता में आ गए। वर्ष 1977 में ‘कहानी’ पत्रिका में पहली बार श्रीकांत की लिखी कहानी प्रकाशित हुई। वर्ष 1980 में समकालीन जनमत से जुड़े।

1984 में पाटलिपुत्र टाइम्स ज्वाइन किया। 1986 से अभी तक एचटी ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। श्रीकांत केके बिड़ला फाउंडेशन की तरफ से फेलोशिप पा चुके हैं और इसी फेलोशिप के तहत अपने गाइड प्रसन्न कुमार चौधरी के साथ मिलकर ‘बिहार में सामाजिक परिवर्तन के आयाम’ नामक चर्चित किताब लिखी। श्रीकांत के नाम कुल पांच पुस्तकें हैं। बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर दो किताबें लिखी हैं- ‘बिहार में चुनाव‘ (2005) और ‘बिहार में परिसीमन‘ (2008)। वरिष्ठ पत्रकार प्रसन्न कुमार चौधरी के साथ संयुक्त रूप से मिलकर जो तीन किताबें लिखी हैं, वे इस प्रकार हैं- बिहार में सामाजिक परिवतर्न के कुछ आयाम, बिहार में दलित आंदोलन, 1857 का महायुद्ध : बिहार-झारखंड। बिहार को लेकर बिहार के अंदर-बाहर फैले मिथ, कुतर्क और कुप्रचार का जवाब देने के लिए श्रीकांत लिखित आलेख ‘मैं बिहार हूं’ इतना चर्चित हुआ कि इसे इप्टा ने नाटक में तब्दील कर दिया। पूरे देश में करीब 5000 बार यह नाटक खेला जा चुका है।

श्रीकांत को बधाई देने के लिए [email protected] पर मेल भेज सकते हैं या 09431016301 पर घंटी बजा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...