जनसत्ता, मुंबई में कार्य कर चुके और इंडिया टीवी में एसआईटी हेड रह चुके वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल ने न्यूज एक्सप्रेस के साथ नई पारी शुरू की है. उन्हें महाराष्ट्र स्टेट का हेड बनाया गया है. विवेक करीब बीस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. बारह वर्ष तक उन्होंने प्रिंट मीडिया में काम किया. विवेक मध्य प्रदेश में कई अखबारों से ट्रेनिंग लेकर मुंबई पहुंचे जहां हमारा महानगर में दो वर्ष तक काम किया.
इसके बाद जनसत्ता से जुड़ गए और इस अखबार के साथ करीब दस वर्षों तक रहे. अधिकारी ब्रदर्स के मराठी चैनल ‘मी मराठी ‘ के साथ टीवी पत्रकारिता में प्रवेश किया. इसके बाद ‘जनमत’ में मुंबई ब्यूरो संभाला. ‘लाइव इंडिया’ तक के सफ़र में अधिकारी ब्रदर्स के साथ रहे. पिछले तीन वर्षों से ‘इंडिया टीवी’ के एसआईटी हेड के रूप में कार्यरत. विवेक अग्रवाल खोजी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. उनके खाते में अंडरवर्ल्ड से जुडी तमाम एक्सक्लूसिव ख़बरों के अलावा दर्जनों ऐसी स्टोरी शामिल हैं जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय महत्व के तमाम खुलासे किये. विवेक अग्रवाल से पहले मुंबई में संदीप शुक्ल न्यूज़ एक्सप्रेस से जुड़ चुके हैं.












dinesh anand
May 4, 2011 at 7:39 am
priye sandeep shukla ji, mujhe yeh jankar be-had khushi hui ki apne apni nai paari news express ke saath shuru ki hai,apko meri ore se dher saari shubhkaamnaein. CNEB mein to hum sabhi ne aapke behtareen kaamon ko dekha hai aur saraha hai,news express mein bhi ab aapke achche kaamon ka jalwa dikhega,aisa mera vishhwaas hai aur main aapke ujjwal bhavisya ki kaamna karta hu.
rajesh kumar
May 4, 2011 at 2:06 pm
पत्रकारिता के क्षेत्र में कभी – कभी फेक , मनगढ़ंत व काल्पनिक सटोरिया भी काम आ जाती है, विवेक जी के साथ भी यही हुआ . मुंबई में आज भी कई अच्छे पत्रकार है, जिन्हें मौका न देकर चैनल फेकू लोगो के सहारे टी आर पी बढ़ने का मार्ग ढूंढ़ रहा है. विवेक जी बधाई हो आपकी कोर काल्पनिक सटोरिया आपके काम आई . न्यूज़ एक्सप्रेस वालो को जब तक आपके टेलेंट को लेकर भ्रम टूटे उसके पहले अपराध जगत से जुडी दो- चार सनसनीखेज फर्जी धमाके कर दीजिये . ऐसे मुंबई शहर को पता है की स्वर्गीय अमरनाथ कश्यप जी कैसे नाना से बात करते थे और विवेक जी किस तरह डी कंपनी से जनसत्ता में आये दिन रूबरू होते थे . –
– राजेश कुमार
vijay yadav
May 8, 2011 at 1:48 pm
न्यूज़ एक्सप्रेस से जुड़ने पर संदीप शुक्ल को ढेर सारी बधाई . उम्मीद है की न्यूज़ एक्सप्रेस के माध्यम से समाज को एक नई दिशा मिलेगी . संदीप जी मुंबई के एक पुराने व जाने पहचाने पत्रकार है. और एक साफ़ सुथरी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते है. – विजय यादव
Sandeep
May 12, 2011 at 8:27 am
विवेक जी को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई,पत्रकारिता जगत में एक मजबूत और ताकतवर नाम जिनका अपराध जगत पर गहरी पकड़ है ,एसे अनुभवी पत्रकार के साथ काम करने का मौका हमें मिलेगा, जिसके चलते मै अपने आप को गौरवान्वित महशुस करता हु ,विवेक जी से पत्रकारिता के नए और अनुभवी गुर हमे सिखाने को मिलेगा ,और हम भी विवेक जी ताकत बनेगे इस कामना के साथ मै विवेकजी का तहे दिल से स्वागत करता हु.
संदीप शुक्ल (9833517175)
स्पेशल कोरोसपोंडेंट
न्यूज़ एक्सप्रेस
मुंबई