Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक्‍सप्रेस ग्रुप ने किया फाइनेंसियल टाइम्‍स से कंटेंट पार्टनरशिप

एक्‍सप्रेस समूह अपने कंटेंट को तेवरदार बनाने के लिए ब्रिटेन के बिजनेस अखबार फाइनेंसियल टाइम्‍स के साथ करार करने जा रहा है. इस समझौते की आधिकारिक घोषणा एक्‍सप्रेस ग्रुप के ग्रुप एडिटर शेखर गुप्‍ता ने की. उन्‍होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि हम पाठकों तक और बेहतर कंटेंट पहुंचा सकें. इस समझौते के बाद एक्‍सप्रेस के पाठक तेजी से बदलते वैश्विक व्‍यापारिक-वाणिज्यिक परिदृश्‍य को व्‍यापक कैनवास पर देख सकें.

एक्‍सप्रेस समूह अपने कंटेंट को तेवरदार बनाने के लिए ब्रिटेन के बिजनेस अखबार फाइनेंसियल टाइम्‍स के साथ करार करने जा रहा है. इस समझौते की आधिकारिक घोषणा एक्‍सप्रेस ग्रुप के ग्रुप एडिटर शेखर गुप्‍ता ने की. उन्‍होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि हम पाठकों तक और बेहतर कंटेंट पहुंचा सकें. इस समझौते के बाद एक्‍सप्रेस के पाठक तेजी से बदलते वैश्विक व्‍यापारिक-वाणिज्यिक परिदृश्‍य को व्‍यापक कैनवास पर देख सकें.

दूसरी तरफ फाइनेंसियल टाइम्‍स की एशिया पैसेफिक एक्‍जीक्‍यूटिव डाइरेक्‍टर एजेंला मर्केल ने उम्‍मीद जताई कि इस समझौते से दोनों अखबारों और उनके पाठकों को लाभ मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि अपने कंटेंट को लेकर फाइनेंसियल टाइम्‍स कोई समझौता नहीं करता, जिसके लिए इस अखबार की पूरे विश्‍व में एक अलग पहचान है. उल्‍लेखनीय है कि इंडियन एक्सप्रेस के पास अपनी एक मजबूत और प्रतिष्ठित कॉलमनिस्टों का पैनल है. फाइनेंसियल टाइम्स के रेगुलर कॉलमनिस्टों के जुड़ जाने के बाद यह पैनल और मजबूत हो जाएगा.

फाइनेंसियल टाइम्‍स इसके पहले भारत के प्रमुख बिजनेस समाचार पत्र बिजनेस स्‍टैंडर्ड के साथ टाइआप किया था. ऐसा करने वाली यह पहली विदेशी मीडिया कंपनी थी, जिसने एक बड़ा इनवेस्‍टमेंट भारतीय कंपनी में किया था. पर इन दोनों कंपनियों के संबंध 2008 में खराब हो गए. जिसके बाद फाइनेंसियल टाइम्‍स अपने 13.85 प्रतिशत शेयर लेकर अलग हो गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...