वरिष्ठ पत्रकार के कस्तूरीरंगन का आज सुबह चेन्नई में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वे 87 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं. वह चार दशकों तक तमिल दैनिक दिनामणि के विशेष संवाददाता रूप में अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने जानी मानी तमिल लेखिका रंगराजन उर्फ सुजाता के साथ मिलकर तमिल साहित्यिक पत्रिका कनाइयाझी की भी शुरुआत की. परिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम या कल सुबह किया जाएगा.











