Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मुर्दा हल्का हो रहा है….

जयंत चड्ढापता नहीं क्यों, कवायद ”इकोनामी क्लास” में सफर कर ”इकोनामी” को संभालने की है और मेरा मन आज बतंगड़ करने पर अमादा है… हालांकि खुद से बात करते हुए मैं खुद को आम आदमी कहने या सोचने का कभी कायल न रहा लेकिन चलिए, आज मन के बंतगड़ और चिल्लपौं सुन माने लेता हूं कि ये भड़ास एक आम आदमी की निकल रही है…। तो भैया पैसा बचाने की बयार चल निकली है…

जयंत चड्ढापता नहीं क्यों, कवायद ”इकोनामी क्लास” में सफर कर ”इकोनामी” को संभालने की है और मेरा मन आज बतंगड़ करने पर अमादा है… हालांकि खुद से बात करते हुए मैं खुद को आम आदमी कहने या सोचने का कभी कायल न रहा लेकिन चलिए, आज मन के बंतगड़ और चिल्लपौं सुन माने लेता हूं कि ये भड़ास एक आम आदमी की निकल रही है…। तो भैया पैसा बचाने की बयार चल निकली है…

तुर्रा ये है कि देश में सूखे की आहट है…. गरीब किसान अपने भूखे पेट को सल्फास की गोलियों से भर रहे हैं…. तो ऐसे मुश्किल वक्त में देश के राजा मंत्री और चोर सिपाही को थोड़ा कंजूसी करके चलना चाहिए न भैया…। मंत्री चचा ऐसे नाक न सिकोड़ो… प्रणव दा की बात मान लो… इकोनामी क्लास में और ट्रेन के एसी चेयर कार में सफर करके पैसे भले ही थोड़े बचें लेकिन तारीफ तो पेट भरके मिलेगी न…. और रही बात पैसे की तो इस देश में भले ही पैसा कम पड़ जाए स्विस बैंक में पैसा तो पड़ा ब्याज ही कमा रहा है न… तो फिर काहे मन उदास करे बैठे हो… जितना पैसा तुम ट्रेन में सफर करके बचाओगे उससे कई गुना तो ससुरे अखबार टीवी वाले उसी ट्रेन में सफर कर के खरच देंगें…

अरे पैसा अपना खरच करें और चेहरा तुम्हारा चमकाएं तो हरज काहे का…। अरे तुम्हारा चेहरा तो अभी भी लटका है… अरे जरा देखो तो थरूर अंकल किस तरह बंगाली स्वीट्स में खाना खाए के कैमरा के सामने बिल दिखाए रहे हैं (तीन महीने बाद मूड चेन्ज और टेस्ट चेंज के लिए)…. मैडम गांधी जहाज के कम ऐश्वर्य वाले सेकेन्ड क्लास में यात्रा कर रहीं हैं… राहुल बाबा ट्रेनै से लुधियाना गामी हो रहे हैं… चचा चैनल लाख बदल लेओ ये इकोनामिकल छवि से खुद को दूर न कर पाओगे…।

अच्छा सोचो तो अगर प्रणव दा ये कहे देते कि अपने सरकारी अमले और सिक्योरिटी से एक एक आदमी कम करे देओ… गाड़ियों के काफिले की बजाए केवल एक गाड़ी से चलो और मुफ्त मिलने वाली विदेश यात्रा देश यात्रा के टिकट सूखे के नाम दान करे देओ तो फिर पड़े बिलबिलाते रहते न…. ई कहे देते कि अन्य स्त्रोतों से आती लक्ष्मी जी को सीधे स्वीजरलैंड भेजने से पहले प्रधानमंत्री राहत कोश के दर्शन करा दो… फिर का करते….। अरे भईया पक्ष और प्रतिपक्ष बड़ा दिमाग खपाए के बाद ई आइडिया सोचे हैं और प्रणव दा की इस नौंटकी के डागलाग लिख दिए हैं… ताकि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे… मान जाओ इसे….।

जर्नलिस्ट जयंत चड्ढा के ब्लाग नई कलम से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...