Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

महुआ में तिवारीजी ने कई तिवारीजी लोगों को टाइट किया

एक गासिप है महुआ से. शीर्ष लेवल की. महुआ के मालिक पीके तिवारी ने कई तिवारीजी लोगों को टाइट किया है या किनारे कर दिया है. महुआ इंटरटेनमेंट में अजय तिवारी हुआ करते हैं. पुराने आदमी हैं. तिवारी जी के काफी करीबी हैं. कुछ लोग तिवारी तिवारी सरनेम होने के कारण एक ही परिवार का कहते हैं. हो भी सकते हैं. खबर है कि पीके तिवारी ने अजय तिवारी को हटा दिया है. हटा दिया है या किनारे कर दिया है, ये कनफर्म नहीं हो रहा है.

एक गासिप है महुआ से. शीर्ष लेवल की. महुआ के मालिक पीके तिवारी ने कई तिवारीजी लोगों को टाइट किया है या किनारे कर दिया है. महुआ इंटरटेनमेंट में अजय तिवारी हुआ करते हैं. पुराने आदमी हैं. तिवारी जी के काफी करीबी हैं. कुछ लोग तिवारी तिवारी सरनेम होने के कारण एक ही परिवार का कहते हैं. हो भी सकते हैं. खबर है कि पीके तिवारी ने अजय तिवारी को हटा दिया है. हटा दिया है या किनारे कर दिया है, ये कनफर्म नहीं हो रहा है.

एक और तिवारी जी हैं महुआ इंटरटेनमेंट में. पंकज तिवारी. ये महुआ इंटरटेनमेंट में पूरा एक्जीक्यूशन देखते थे. पीके तिवारी के राइटहैंड माने जाते थे. लेकिन जबसे भूपेंद्र नारायण सिंह भुप्पी राइटहैंड बन गए हैं, पुराने सभी राइटहैंड को तिवारी जी राइट करने लगे हैं. इसी क्रम में पंकज तिवारी को पीके तिवारी ने दौड़ा लिया और चुपचाप सेल्स में बैठकर काम करने को कह दिया है. सूचना है कि महुआ मुंबई आफिस से उर्विका को हटा दिया गया है. ये सीनियर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर थीं. कहते हैं कि उर्विका की विदाई के पीछे भी तिवारी जी हैं. अब चर्चा क्रिएटिव हेड पार्थो डे को लेकर हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इनके भी दिन गिने चुने रह गए हैं. जिस स्पीड से तिवारी जी लोगों को निपटाने के लिए कुख्यात हैं, उस स्पीड के मुताबिक अब पार्थो के दिन लदने वाले हैं.

चेतावनी : कानाफूसी कालम की खबरें चर्चाओं और अफवाहों पर आधारित होती हैं, इसलिए इसे खबर नहीं बल्कि कानाफूसी ही मानना चाहिए. जो इसे खबर मानकर अपने दिल पर लेंगे, उनसे माफी और जो बेखबर होकर बाखबर होंगे, उन्हें सलाम. आप भी अपने संस्थान की सच्ची-पक्की-कच्ची कानाफूसी हम तक पहुंचा सकते हैं, [email protected] पर मेल करके.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    May 4, 2011 at 2:06 pm

    इस पीके तिवारी को कोई पीके हीं टाईट करेगा । लगता है हमारे राजू मिश्रा जी से इसकी भेट नही हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...