Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”मैं लोगों को डराने के पैसे लेता हूं”

: सीएनईबी के यंग टॉक में बोले विक्रम भट्ट : जो लोग साथ में होते हैं और अलग हो जाते हैं तो थोड़ी दूरियां तो हो ही जाती हैं। लेकिन हमारे बीच में कोई नफरत नहीं। खुश रहना जरुरी है, लोग साथ आते हैं खुश रहने के लिए और साथ होने में खुशी नहीं मिलती तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए। अपनी और अमीषा पटेल के ब्रेक अप को लेकर ये बाते कहीं निर्देशक विक्रम भट्ट ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में विक्रम ने आने वाली थ्री डी फिल्म हंडेट और बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बातों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाक राय रखी।

: सीएनईबी के यंग टॉक में बोले विक्रम भट्ट : जो लोग साथ में होते हैं और अलग हो जाते हैं तो थोड़ी दूरियां तो हो ही जाती हैं। लेकिन हमारे बीच में कोई नफरत नहीं। खुश रहना जरुरी है, लोग साथ आते हैं खुश रहने के लिए और साथ होने में खुशी नहीं मिलती तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए। अपनी और अमीषा पटेल के ब्रेक अप को लेकर ये बाते कहीं निर्देशक विक्रम भट्ट ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में विक्रम ने आने वाली थ्री डी फिल्म हंडेट और बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बातों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाक राय रखी।

विक्रम ने अपनी आने वाली फिल्म हॉंटेड के बारे में कहा कि हॉरर फिल्में पहले भी आई हैं लेकिन इस फिल्म में दर्शक डरेंगे। उन्होंने कहा कि पहले की हॉरर फिल्मों और हॉंटेड में एक अंतर तो यह है कि पहले डिजिटल टेक्नोलॉजी नहीं थी लेकिन अब थ्री डी को कंट्रोल कर सकते हैं। विक्रम ने कहा कि मेरी हॉरर फिल्में लव स्टोरी हैं।

फिल्मों में बदलाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले हर करेक्टर के लिए अलग-अलग तरह के लोग होते थे कॉमेडियन, विलेन आदि लेकिन डर में शाहरुख खान ने नेगेटिव रोल करके काफी कुछ चेंज कर दिया। उसने बाजीगर और अंजाम में अभिनय करके साबित कर दिया कि हीरो भी नेगेटिव रोल कर सकता है। वो इस तरह के करेक्टर का एक दौर लेकर आया। कॉमेडी का भी ऐसा ही है। विक्रम ने एक खुलासा करते हुए बताया कि एक बार परेश रावल ने कहा कि हीरो ने कुछ भी नहीं छोड़ा हमारे लिए…विलेन भी रहेगा, कामेडी भी करेगा तो फिर क्या रह जाएगा यंग टॉकहमारे लिए, इनको बाप का रोल दे दो, मां का रोल दे दो सब यही लोग करेंगे।

कम बजट की फिल्मों की सफलता और असफलता पर उन्होंने कहा कि .. कम बजट की जो फिल्में चलती हैं उनके मुकाबले 10 ऐसी फिल्में नहीं भी चलती हैं। मुझे लगता है कि दर्शक कुछ अलग चाहते हैं और उन्हें अलग कुछ मिलता है तो वो पसंद करने लगते हैं। हिट फिल्मों के फार्मूले पर उन्होंने कहा कि फिल्म आप तक जो पहुंचाने का दावा करती है और उस पर खरी उतरती है तो वो हिट होती है। एक सवाल के जवाब में विक्रम ने कहा कि मैं लोगों को डराने के पैसे लेता हूं, देता नहीं हूं।

14-15 साल की उम्र में निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले विक्रम ने एक निजी वाकया सुनाते हुए कहा कि मेरे पिता कैमरामैन हैं, मैंने उनसे कहा कि आप कैमरामैन क्यों बन गए डायरेक्टर क्यों नहीं?  तो उन्होंने कहा कि मुझे जो बनना था मैं बन गया, तुझे जो बनना है तुम बनो। बचपन से कहानी कहने का शौक रखने वाले विक्रम कहते हैं कि अगर आप कहानियां बुनना चाहते हैं तो डायरेक्टर से बढ़िया कुछ नहीं।

बड़े स्टार को नहीं लेने के मुद्दे पर विक्रम कहते हैं कि मैं नई-नई कहानियां बताना चाहता हूं, अगर कोई कहानी है जिसमें बड़े स्टार की जरुरत हो तो मैं जरुर खड़ा हो जाउंगा उसके घर से सामने। लेकिन हॉरर फिल्म में आप डर बेच रहें हैं स्टार नहीं बेच रहे है।

विक्रम ने एक्टिंग के सवाल पर एक मजेदार खुलासा करते हुए कहा कि अभी तक एक्टिंग नहीं कि ‘अनकही’ फिल्म में दिखा जरुर हूं लेकिन जूनियर आर्टिस्ट कम पड़ जाने की वजह से मुझे उस जगह बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक्टिंग का शौक कभी न कभी पूरा जरुर करुंगा। विक्रम ने कहा कि फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं- शादी पुरानी संस्था हो गई है, इस पर कुछ बोलूंगा तो लोग पसंद नहीं करेंगे इसलिए इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा। इस एपिसोड का प्रसारण 6 मई शुक्रवार रात 9:30 बजे होगा जबकि इसका दुबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...