Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अंबानी और टाटा को बचाने में जुटी सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने दौड़ाया

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि क्यों ना टेलीकॉम घोटाले की जांच की निगरानी के लिए एक कमेटी बना दी जाए. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि 2जी मामले में चाहे कोई कितना भी बड़ा आरोपी क्‍यों न हो उसके बख्‍शा नहीं जाएगा.  दरअसल, मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर करके सीबीआई पर पक्षपात का आरोप लगाया है.  उन्होंने कहा है कि प्रशांत भूषण ने कहा कि सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा को चार्जशीट में शामिल नहीं किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि क्यों ना टेलीकॉम घोटाले की जांच की निगरानी के लिए एक कमेटी बना दी जाए. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि 2जी मामले में चाहे कोई कितना भी बड़ा आरोपी क्‍यों न हो उसके बख्‍शा नहीं जाएगा.  दरअसल, मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने याचिका दायर करके सीबीआई पर पक्षपात का आरोप लगाया है.  उन्होंने कहा है कि प्रशांत भूषण ने कहा कि सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा को चार्जशीट में शामिल नहीं किया है.

सुप्रीम कोर्ट मे प्रशांत भूषण ने कहा कि सीबीआई अनिल अंबानी और रतन टाटा जैसे बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है. करोड़ों रुपयों के गोलमाल में सिर्फ स्पेक्ट्रम का लाइसेंस पाने वाली कंपनियों के अधिकारी ही जिम्मेदार नहीं हैं. इस घोटाले की असल जिम्मेदारी कंपनियों के मालिकों की है, जिन्हें इस डील से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला था, लेकिन सीबीआई ने एडीएजी के अनिल अंबानी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का नाम अपनी चार्जशीट में नहीं डाला.

प्रशांत भूषण ने कहा कि अब तक जो तथ्‍य मिले हैं, उससे अंबानी और टाटा के खिलाफ सीधा मामला बनता है, इसलिए टेलीकॉम घोटाले की जांच को सही दिशा में रखने के लिए कमेटी बनाई जानी चाहिए. सीबीआई की तरफ से दलील दी गई कि जांच निगरानी के लिए कमेटी बनाने का मतलब होगा कि कोर्ट को सीबीआई पर भरोसा नहीं है. परन्‍तु कोर्ट सीबीआई की इस दलील से सहमत नजर नहीं आया. कोर्ट से सीबीआई के साथ इनकम टैक्‍स विभाग के ढुलमुल रवैये पर भी सवाल उठाए तथा कहा कि इनकम टैक्‍स विभाग इस बात की पूरी जानकारी दे कि पिछले तीन सालों में उसने इस मामले में क्‍या तहकीकात की है. कितने सबूत इकट्ठे किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया इस मामले में आरोपी चाहे कितना भी बड़ा क्‍यों उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्‍चत की जाए. सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में रिलायंस और टाटा की भूमिका की जांच चल रही है. इस मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी. अगर सीबीआई कोर्ट को अपने जवाबों से संतुष्‍ट नहीं कर पाती है तो निगरानी के लिए एक कमेटी गठित कर दी जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...