Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महुआ में मची अफरातफरी के बीच आठ लोगों ने इस्‍तीफा दिया

महुआ इंटरटेनमेंट से पुराने लोगों के बाहर जाने का सिलसिला जारी है. इंटरटेनमेंट से आठ लोगों ने इस्‍तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि क्रियेटिव हेड पार्थो डे के रवैये के कारण ही ज्‍यादातर लोगों ने संस्‍थान को बाय बोला है. चर्चा है कि कुछ और लोग इस्‍तीफा दे सकते हैं. इस्‍तीफा देने वालों में कुमार संभव, हरजीत सिंह, संदीप सिन्‍हा, तरूण मोहम्‍मद, राघवन, मनीष कुमार, नरेंद्र और सात्‍वना सिन्‍हा शामिल हैं. ये सभी लोग अपनी पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

महुआ इंटरटेनमेंट से पुराने लोगों के बाहर जाने का सिलसिला जारी है. इंटरटेनमेंट से आठ लोगों ने इस्‍तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि क्रियेटिव हेड पार्थो डे के रवैये के कारण ही ज्‍यादातर लोगों ने संस्‍थान को बाय बोला है. चर्चा है कि कुछ और लोग इस्‍तीफा दे सकते हैं. इस्‍तीफा देने वालों में कुमार संभव, हरजीत सिंह, संदीप सिन्‍हा, तरूण मोहम्‍मद, राघवन, मनीष कुमार, नरेंद्र और सात्‍वना सिन्‍हा शामिल हैं. ये सभी लोग अपनी पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

कुमार संभव एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोग्रामिंग के पोस्‍ट पर कार्यरत थे. ये महुआ के लांचिंग टीम के सदस्‍य थे. बिहार एक खोज समेत कई प्रोग्रामों के प्रोड्यूस भी किया था. बताया जा रहा है कि कुमार संभव का तबादला बिना इनकी जानकारी के महुआ मूवीज में कर दिया गया, जिसके बाद इन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया. हरजीत सिंह चीफ कैमरामैन थे तथा ये भी लांचिंग के समय से ही महुआ से जुड़े हुए थे. महुआ आने से पहले चैनल पंजाब को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सत्रह सालों से इस फील्‍ड में सक्रिय हरजीत के फ्रीलांसिंग करने की संभावना है.

संदीप सिन्‍हा प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. ये भी महुआ के लांचिंग टीम के सदस्‍य बताए जाते हैं. संदीप ने महुआ के कार्यक्रमों ढिसुम ढिसुम, भोकाल का चौपाल, बिहाने बिहाने समेत कई कार्यक्रमों को प्रोड्क्‍शन सहयोग देने के साथ एक्टिंग भी किया. संदीप महुआ के प्रतिभाशाली सदस्‍यों में से थे. तरुण मोहम्‍मद सीनियर कॉपी एडिटर थे. ये भी लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. राघवन भी लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. ये मैनेजमेंट से जुड़े काम देख रहे थे. मनीष और नरेंद्र वीडियो एडिटर थे. ये दोनों भी काफी समय से महुआ से जुड़े हुए थे. मनीष जहां चैनल वन से महुआ पहुंचे थे वहीं नरेंद्र प्रोडक्‍शन हाउस से यहां का रुख किया था. सांत्‍वना सिन्‍हा प्रोमो प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थीं. ये भी चैनल से काफी समय से जुड़ी हुई थीं.

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि महुआ न्‍यूज और महुआ इंटरटेनमेंट दोनों में पता नहीं कौन सा नशा छाया हुआ है कि काम से ज्‍यादा पॉलिलिटिक्‍स हावी है. अपनी नौकरी बचाने के लिए सीनियर जूनियरों का शिकार कर रहे हैं. नई टीम के लोग पुराने लोगों को निकालकर अपनी टीम हर जगह खड़ा करने की कोशिश में हैं, जिसके चलते इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि पुराने लोग खुद ही इंटरटेनमेंट और न्‍यूज छोड़कर चले जाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...