Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

हिचकियां और सिसकियां के बीच फंस गई इनपुट और प्रादेशिक डेस्‍क इंचार्ज की गाड़ी

: अपडेट : हिचकियां और सिसकियां के बीच फंस गई दैनिक जागरण, मेरठ में दो लोगों की गाड़ी. पुराने गुबार बाहर निकले. संपादक के सामने इनपुट डेस्‍क इंचार्ज ने प्रादेशिक डेस्‍क इंचार्ज महोदय की ऐसी की तैसी कर दी. गाली-ग्‍लौज से बढ़ते-बढ़ते बात हाथ उठाने की नौबत तक जा पहुंची पर किसी तरह बीच बचाव कर मामले को बिगड़ने से रोका गया. इसको लेकर जागरण में तरह तरह की चर्चाएं हैं.

: अपडेट : हिचकियां और सिसकियां के बीच फंस गई दैनिक जागरण, मेरठ में दो लोगों की गाड़ी. पुराने गुबार बाहर निकले. संपादक के सामने इनपुट डेस्‍क इंचार्ज ने प्रादेशिक डेस्‍क इंचार्ज महोदय की ऐसी की तैसी कर दी. गाली-ग्‍लौज से बढ़ते-बढ़ते बात हाथ उठाने की नौबत तक जा पहुंची पर किसी तरह बीच बचाव कर मामले को बिगड़ने से रोका गया. इसको लेकर जागरण में तरह तरह की चर्चाएं हैं.

सूत्रों ने बताया कि इनपुट डेस्‍क इंचार्ज रियाज हाशमी एक समाचार की हेडिंग ‘कई लाशें और हिचकियां’ लगाई थी. यह खबर जब प्रादेशिक डेस्‍क पर पहुंची तो हिंचकियां को बदलकर सिसकियां कर दिया गया यानी हिचकियां सिसकियां बन गई. इसी हि‍चकियां और सिसकियां को लेकर इनपुट डेस्‍क इंचार्ज रियाज हाशमी और प्रादेशिक डेस्‍क इंचार्ज सौरभ शर्मा में मौखिक भिड़ंत हो गई. बात एक दूसरे की पोल खोलने तक पहुंच गई. सूत्रों ने बताया कि यह सिर्फ एक गलती या हेडिंग बदले जाने का गुबार नहीं था, बल्कि जागरण, मेरठ के भीतर चल रहे शीत युद्ध का नतीजा था. सूत्रों ने बताया कि पिछले काफी समय से कई इंचार्जों के बीच एक दूसरों को नीचा दिखाने, सबक सिखाने की ढंकी-छुपी कोशिशें होती रही हैं. बस गुबार अब जाकर निकला है.

उधर, इस प्रकरण पर रियाज हाशमी और सौरभ शर्मा, दोनों लोगों ने भड़ास4मीडिया को फोन कर सूचित किया कि उनके बीच जो कुछ हुआ, वह न्यूज रूम में कामकाज के दौरान होने वाली सामान्य बातचीत थी. किन्हीं शरारती तत्वों ने इस बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया है जो निंदनीय है. इन दोनों का कहना था कि उनके बीच गाली-गलौज या हाथापाई जैसी कोई चीज नहीं हुई. खबरों पर थोड़ी बहुत बहस व बातचीत हर जगह होती है. इसे नाहक तूल देकर छवि खराब की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...