Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंकज वर्मा बने साधना न्‍यूज के वाइस प्रेसिडेंट, शाहिद अंसारी पहुंचे न्‍यूज एक्‍सप्रेस

[caption id="attachment_20379" align="alignleft" width="94"]पंकज वर्मा पंकज वर्मा [/caption]वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज वर्मा साधना न्‍यूज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनाए गए हैं. इनके जिम्‍मे यूपी-उत्‍तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश की जिम्‍मेदारी रहेगी. साधना के यूपी चैनल की लांचिंग इन्‍हीं के नेतृत्‍व में होगा. वे पिछले ढाई दशक से इस फील्‍ड में सक्रिय हैं. मूलत: पटना के रहने वाले पंकज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया से की थी.

पंकज वर्मा

पंकज वर्मा

वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज वर्मा साधना न्‍यूज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनाए गए हैं. इनके जिम्‍मे यूपी-उत्‍तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश की जिम्‍मेदारी रहेगी. साधना के यूपी चैनल की लांचिंग इन्‍हीं के नेतृत्‍व में होगा. वे पिछले ढाई दशक से इस फील्‍ड में सक्रिय हैं. मूलत: पटना के रहने वाले पंकज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया से की थी.

1995 में वे राष्‍ट्रीय सहारा से जुड़े. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद एशियन ए‍ज, अहमदाबाद से वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जुड़ गए. फिर वहां से चीफ जनरल मैनेजर के रूप में नवभारत, नागपुर पहुंचे. 2000 में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के जीएम कम यूनिट हेड बनकर लखनऊ पहुंचे. अखबार के प्रिंटर तथा पब्लिशर भी रहे. जीएम के रूप में इंडियन एक्‍सप्रेस ज्‍वाइन किया. जनसत्‍ता एक्‍सप्रेस के संपादक भी रहे. इसके बाद युनाइटेड भारत के संपादक बने. यहां से छोड़ने के बाद वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनकर जैन टीवी पहुंचे. अब साधना के साथ जुड़ गए हैं. साधना यूपी की टीम तैयार करने की जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के कंधों पर है.

लेमन न्‍यूज, मुंबई से शाहिद अंसारी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर थे. इन्‍होंने

शाहिद

शाहिद

अपनी नई पारी न्‍यूज एक्‍सप्रेस के साथ शुरू की है. इन्‍हें यहां करेस्‍पांडेंट बनाया गया है. शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत आईटीएन न्‍यूज के साथ शुरू की थी.यहां से इस्‍तीफा देकर पी7 न्‍यूज पहुंचे. इसके बाद लेमन ज्‍वाइन कर लिया था. शाहिद की गिनती तेज तर्रार रिपोर्टरों में की जाती है. 26/11 मुंबई हमलों के दौरान इन्‍होंने कही बेहतरीन स्‍टोरियां की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj dubey

    May 11, 2011 at 9:40 am

    esme koi do raay nhi ki sahid bhai ki pratibha me koi kami hai
    अपनी नई पारी न्‍यूज एक्‍सप्रेस के साथ शुरू की है.to unko hardik badayi ho

  2. r k sharma

    May 11, 2011 at 2:38 pm

    आलोकजी के संस्थान ने सुप्रियाजी को सम्मानजनक अनुकम्पा दे कर यह साबित किया है कि पत्रकारिता जगत में अभी संवेदनाएं कायम हैं और उदार लोगों की कमी नहीं है| सुप्रियाजी ने भी घनीभूत पीड़ा के इस मुकाम पर घर से निकल कर साबित किया है कि वे चुनौतियों का सामना कर सकती हैं| सोनिया गांधी हों या सुप्रिया रॉय …वक्त और हालात कई बार ऐसे मोड़ पर ला खड़े करते हैं कि नारी हिम्मत से ही आगे बढ़ कर जमाने के सामने एक नजीर पेश कर पाती हैं| शुभकामनाएं तो साथ हैं ही| प्रबंधन और खास करके दमदार पत्रकार साबित हुए अनुरंजन झा को साधुवाद |

  3. deepa

    May 12, 2011 at 3:27 pm

    many congratulations to mr pankaj verma on his new assignment as senior vice president SADHNA CHANNEL my best wishes are always .with him

  4. Jainendra Jyoti

    May 16, 2011 at 7:40 pm

    Sadhna News ke VP ko Badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...