Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कल्‍याण कुमार ने शेखर टाइम्‍स का साथ छोड़ा, अखिलेश का तबादला

वरिष्‍ठ पत्रकार और शाहजहांपुर से प्रकाशित शेखर टाइम्‍स के सलाहकार संपादक कल्याण कुमार अब इसके हिस्‍से नहीं रहे. तीन महीने का कांट्रैक्‍ट समाप्‍त होने के बाद उन्‍होंने इसे और बढ़ाने से इनकार कर दिया. खबर है कि उनके पास प्रिंट और इलेक्‍ट्रा‍निक मीडिया के दो प्रोजेक्‍ट हैं. उनके एक सप्‍ताह के भीतर किसी एक से जुड़ने की संभावना है. कल्‍याण कुमार गिनती तेजतर्रार एवं सुलझे हुए पत्रकारों में होती है.

वरिष्‍ठ पत्रकार और शाहजहांपुर से प्रकाशित शेखर टाइम्‍स के सलाहकार संपादक कल्याण कुमार अब इसके हिस्‍से नहीं रहे. तीन महीने का कांट्रैक्‍ट समाप्‍त होने के बाद उन्‍होंने इसे और बढ़ाने से इनकार कर दिया. खबर है कि उनके पास प्रिंट और इलेक्‍ट्रा‍निक मीडिया के दो प्रोजेक्‍ट हैं. उनके एक सप्‍ताह के भीतर किसी एक से जुड़ने की संभावना है. कल्‍याण कुमार गिनती तेजतर्रार एवं सुलझे हुए पत्रकारों में होती है.

कल्‍याण कुमार शाहजहांपुर में शेखर टाइम्‍स से जुड़ने से पहले दैनिक जागरण, बरेली के स्‍थानीय संपादक थे. कैंटीन विवाद के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था. इसके पहले वे वॉयस ऑफ इंडिया के साथ जुड़े हुए थे. जागरण, पानीपत में भी वे वरिष्‍ठ पोस्‍ट पर रहे थे. बताया जा रहा है कि बच्‍चों के शिक्षा सत्र की वजह से उन्‍होंने शेखर टाइम्‍स का सलाहाकार संपादक बनने की हामी भरी थी. अब बच्‍चों की पढ़ाई खतम हो चुकी है.

मात्र चार लोगों की टीम के साथ उन्‍होंने इस अखबार को बढि़या पहचान दे दी थी.  शाहजहांपुर में शेखर टाइम्‍स ने एक अच्‍छी पहचान बना ली है.उनका जाना इस अखबार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इनके नेतृत्‍व में ही शेखर टाइम्‍स को रिलांच किया गया था. इस अखबार के संपादक और प्रकाशक सरदार शर्मा हैं.

हिंदुस्‍तान, बदायूं की इंचार्जी छोड़कर दैनिक जागरण, मुरादाबाद ज्‍वाइन करने वाले अखिलेश शर्मा का तबादला जागरण प्रबंधन ने बरेली कर दिया है. दो महीने पहले ही उन्‍होंने मुरादाबाद में ज्‍वाइन किया था. बरेली में उन्‍हें सिटी डेस्‍क पर तैनात किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhimmanohar

    May 11, 2011 at 2:18 pm

    sir aap ka delhi intzar kar rahi hai….. best of luck sir jee…..
    bhim manohar
    news express bly

  2. rahul

    May 12, 2011 at 5:16 am

    कल्याण सर ,हमें आप का इंतजार है ….राहुल (एक्स.VOI Rep. )

  3. shiv kumar, Shahjahanpur

    May 12, 2011 at 4:14 pm

    Respected Kalyan kumar ji. i know that you are person of hard caliber. A lot apportunities are waiting for you. best of luck and dont foger your youngers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...