Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रजिस्‍ट्रार ने सहारा की कंपनी को नोटिस जारी किया

विवादों के बीच वैकल्पिक तौर पर पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) जारी कर 4,843 करोड़ रुपये उगाह चुकी सहारा समूह की एक प्रमुख कंपनी इस रकम की देखरेख के लिए अपना खाता इस्तेमाल नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कंपनी पंजीयक निवेशकों से मिली रकम किसी तीसरे पक्ष के खाते में रखने के मामले में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्प को मार्च में ही नोटिस भेज चुके हैं।

विवादों के बीच वैकल्पिक तौर पर पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) जारी कर 4,843 करोड़ रुपये उगाह चुकी सहारा समूह की एक प्रमुख कंपनी इस रकम की देखरेख के लिए अपना खाता इस्तेमाल नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कंपनी पंजीयक निवेशकों से मिली रकम किसी तीसरे पक्ष के खाते में रखने के मामले में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्प को मार्च में ही नोटिस भेज चुके हैं।

रजिस्ट्रार ने यह कदम मार्च में इस सिलसिले में एक निवेशक की शिकायत मिलने के बाद उठाया। निवेशक ने बताया कि हाउसिंग बॉन्ड के नाम से चर्चित ओएफसीडी के जरिये उगाहा गया धन तीसरे पक्ष के बैंक खाते में है। ये डिबेंचर सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने जारी किए थे। लेकिन निवेशकों से चेक ‘सहारा इंडिया’ के नाम पर लिए गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक निवेशकों ने निर्माण बॉन्ड और रियल एस्टेट बॉन्ड में रकम लगाई थी। एजेंट के निर्देश के मुताबिक निवेशकों ने ‘मैसर्स सहारा इंडिया’ के नाम चेक काट दिए। लेकिन जब उन्हें रसीद मिलीं तो उन्हें महसूस हुआ कि उन पर तीसरे पक्ष का नाम है। निवेशक ने अपनी शिकायत में पूछा, ‘चेक सहारा इंडिया के नाम पर लिए गए। लेकिन रसीदें तीसरी कंपनी के नाम से मिलीं। कंपनी पंजीयक ने किस आधार पर इसे मंजूरी दे दी?’

इस बारे में सहारा के प्रवक्ता अभिजित सरकार को बिजनेस स्टैंडर्ड की ओर से ईमेल भेजा गया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। अलबत्ता 19 अप्रैल 2011 के लिखित जवाब में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्प ने पंजीयक को बताया, ‘मैसर्स सहारा इंडिया के साथ एक समझौते के तहत सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन ओएफसीडी के निजी आवंटन के लिए उस कंपनी के बैंक खातों समेत बुनियादी ढांचे और दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकती है।’

कंपनी ने यह भी बताया कि इससे कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 297 का उल्लंघन नहीं होता है क्योंकि कंपनी का कोई भी निदेशक उसका साझेदार नहीं है। साभार : बिजनेस स्‍टैंडर्ड

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. PC Ravi

    May 12, 2011 at 5:20 am

    घोषित तौर पर तो ये है 4843 करोड़, लेकिन वास्तव में सहारा ग्रूप ने अलग अलग योजनाओं में 35000 करोड़ रुपये गैर क़ानूनी तरीके से जमा कर लिए हैं और उसी धन में से 1702 करोड़ में आई पी एल की टीम और लंदन में होटल खरीदा गया है. हवाला के माध्यम से मोटी राशि आस्ट्रेलिया भेजी गयी है जहाँ सीमांतो राय और सुशनतो रॉय के लिए बड़ी बड़ी एस्टेट्स खरीदी गयी है. तैयारे या भी है की इन दोनों को आस्ट्रेलिया की नागरिकता दिला डी जाए जैसा कि एन. बी. बॉंड्स के माहेश्वरी भाइयों ने किया था. वे 1600 करोड़ का चूना निवेशकों को लगाकर फरार हो गये थे और आज तक किसी को कोई एक रुपया भी वापस नहीं दिला सका.
    (मैं सहारा का एक कर्मचारी हूँ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...