Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लोकमत औरंगाबाद से निकालेगा टैबलायड ‘सिटी एक्‍सप्रेस’

महाराष्‍ट्र में लोकमत और भास्‍कर ग्रुप में एक दूसरे से बढ़त लेने की होड़ लगी हुई है. भास्‍कर जहां महाराष्‍ट्र में अपने हिंदी तथा मराठी एडिशन लांच कर लोकमत को टक्‍कर देने की कोशिश कर रहा है, वहीं लोकमत अब नया स्‍ट्रेटजी बनाकर भास्‍कर को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में लोकमत ग्रुप अब मराठी का टैबलायड अखबार निकालने जा रहा है. इसकी शुरुआत औरंगाबाद से की जाएगी.

महाराष्‍ट्र में लोकमत और भास्‍कर ग्रुप में एक दूसरे से बढ़त लेने की होड़ लगी हुई है. भास्‍कर जहां महाराष्‍ट्र में अपने हिंदी तथा मराठी एडिशन लांच कर लोकमत को टक्‍कर देने की कोशिश कर रहा है, वहीं लोकमत अब नया स्‍ट्रेटजी बनाकर भास्‍कर को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में लोकमत ग्रुप अब मराठी का टैबलायड अखबार निकालने जा रहा है. इसकी शुरुआत औरंगाबाद से की जाएगी.

लोकमत ग्रुप पहली बार महाराष्‍ट्र में किसी टैबलायड यानी काम्‍पैक्‍ट अखबार को प्रकाशित करने की प्‍लानिंग की है. इस अखबार का नाम लोकमत सिटी एक्‍सप्रेस होगा. इस अखबार के पहले एडिशन की लांचिंग औरंगाबाद से होगी. अखबार का टैग लाइन ‘न्‍यूज, व्‍यूज, मस्‍ती’ रखा गया है. यह अखबार 16 पेज का होगा. ग्रुप का प्‍लान इस अन्‍य दूसरे शहरों में भी लांच करने की है, लेकिन फिलहाल उनका फोकस औरंगाबाद पर है, जहां भास्‍कर मराठी अखबार निकालने की तैयारियों में जुटा है.

अखबार के कंटेंट में राजनीतिक, सामाजिक, स्‍वास्‍थ्‍य, मनोरंजन, साहित्‍य सहित शहर भर की खबरें होंगी. फीचर और इंटरव्यू कॉलम भी होंगे. प्रबंधन की योजना पहले दिन से ही एक लाख अखबार निकालने की है. दूसरी तरफ लोकमत ग्रुप आज जलगांव से अपना हिंदी अखबार लोकमत समाचार भी लांच करने जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anuj agarwal

    May 19, 2011 at 3:40 pm

    dear rajeev agarwal ji,
    best wishes with you.
    anuj agarwal
    bareilly

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...