फगवाड़ा। ईरानी पत्रकार फातिमा बेगम ने भारत में जन्म होने का दावा करते हुए भारतीय नागरिकता की मांग की है। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन पर बिना वजह मामले को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फातिमा बेगम ने कहा कि उनके वीजा की अवधि समाप्त होने वाली है। भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए वे लंबे समय से चंडीगढ़ प्रशासन से संपर्क में हैं।
फातिमा नें चंडीगढ़ के पीजीआई में अपने जन्म सबंधी दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि उनका जन्म 1980 में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 में ईरान से पढ़ाई के सिलसिले में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ आए थे। फातिमा ने कहा कि वे अपनी जन्मभूमि से जुड़ी रहना चाहती हैं। साभार : भास्कर












धीरेन्द्र
May 14, 2011 at 8:06 pm
बिल्कुल मिलनी चाहिये जब बांगलादेशी बुलाये जा रहे हैं तो फातिमा क्यों नहीं..
Shariq Parvez
May 16, 2011 at 9:45 am
ITS HER RIGHT TO CHOSE NATIONALITY OF THE COUNTRY WHERE SHE WAS BORN……INDIA HAS TO GIVE HER NATIONALITY
SHARIQ PARVEZ
JOURNALIST. PILIBHIT
9058793945