Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

नीरा के चलते ही अटल बिहारी वाजपेयी ने अनंत कुमार का मंत्रालय बदल दिया था

नीरा राडिया से अनंत कुमार की नजदीकियों के चलते ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर संस्‍कृति मंत्रालय भेज दिया था. नीरा के चलते ही अनंत कुमार का अपने परिवार से झगड़ा भी शुरू हो गया था. यह खुलासा वरिष्‍ठ वकील आरके आनंद ने अपनी किताब “Close encounters with Niira Radia” में किया है.

नीरा राडिया से अनंत कुमार की नजदीकियों के चलते ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय लेकर संस्‍कृति मंत्रालय भेज दिया था. नीरा के चलते ही अनंत कुमार का अपने परिवार से झगड़ा भी शुरू हो गया था. यह खुलासा वरिष्‍ठ वकील आरके आनंद ने अपनी किताब “Close encounters with Niira Radia” में किया है.

आरके आनंद लिखते हैं, ”नीरा से बतियाते हुए मुझे ऐसा लगता था कि वह कोई बड़ा दांव मारने जा रही है, लेकिन वह क्या दांव मारने जा रही है इसके बारे में मुझे कभी पता नहीं चल पाया. उस वक्त मुझे इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि नीरा राडिया अपने व्यावसायिक हितों को साधने के लिए राजनीतिक संपर्क बढ़ाने में लगी हुई है.”

आरके आनंद आगे लिखते हैं, ”यह मेरे लिए शॉकिंग था. एक दिन नीरा से मिलने मैं उसके फार्महाउस पहुंचा तो देखा एनडीए सरकार के एक मंत्री अनंत कुमार नीरा के साथ वेस्‍टर्न म्‍यूजिक के धुन पर थिरक रहे थे.” आरके आनंद के अनुसार, ”नीरा के चलते अनंत कुमार की पत्‍नी ने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से अपने पति को बचाने की गुजारिश की थी, जिसके बाद पीएम ने अनंत कुमार का मंत्रालय बदल दिया था.

अपनी किताब में आरके आनंद हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राव वीरेंद्र सिंह के बेटे राव धीरज सिंह का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि सहारा इंडिया के लिए काम कर चुके राव धीरज सिंह नीरा राडिया के साथ ही उसके फार्म हाउस में रहते थे. राव धीरज ने भी दिसम्‍बर 2010 में खुलासा किया था कि अनंत कुमार के कारण ही नीरा राडिया को सीक्रेट फाइलें आसानी से मिल जाया करती थी. अनंत ने ही नीरा की मुलाकात रतन टाटा से कराई थी.

आरके आनंद ने हरआनंद पब्लिकेशन से प्रकाशित अपनी किताब में और भी कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. आनंद लिखते हैं कि उनकी मुलाकात नीरा से उनकी पत्‍नी की दवाइयों के चलते हुई थी, जो बाद में नीरा के उनके बगल में रहने आने के बाद और घनिष्‍ठ हो गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rakesh

    May 17, 2011 at 4:22 pm

    R K Anand ke baare me bhi likh diya hota ki wo ek aisa waqil rahe hain jo ki apne amir clients ke liye gawah tak kharidne ki koshish me lage rahte the…

  2. tribhuwan

    May 18, 2011 at 3:27 am

    खुद एक नंबर का झूठा और जुगाड बाज़ी में लगा रहने वाला वकील है. इसकी किसी बात पर ऐतबार करना ही धोखा खाने जैसा है

  3. BIJAY SINGH

    May 18, 2011 at 10:06 am

    choron ki jamat hai bhai,kya neera ,kya atal,kya tata,kya anant,kya ananad ,sab hammam me nange hain.

  4. * >.

    May 18, 2011 at 5:02 pm

    अनंत कुमार अकेले नहीं हैं ….ऐसे चोट्टों-लफंगों की ज़मात भाजपा में भी बहुतायत में आ गयी है जो डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विरासत को अपनी बाप की कमाई समझ बेदर्दी से उड़ाने में लगी रहती है. अगर ऐसे अवसरवादी दो कौड़ी के लोग भाजपा में नहीं होते तो आज इस पार्टी का कोई मुकाबला करने वाला नहीं था. चुकि काबुल में भी गधे पाए जाते हैं अतः भाजपा में होना कोई आश्चर्य नहीं है लेकिन कर्णधारों को थोडा सम्हलना होगा.

  5. पंकज झा

    May 19, 2011 at 5:21 am

    बेनामी टिप्पणी करने को मैं कायरता समझता हूँ. ऊपर की टिप्पणी मेरी ‘पंकज झा’ की है. शायाद कुछ तकनीकी गडबडी के कारण नाम डिस्प्ले नहीं हो पाया था. एक बार और इस टिप्पणी के माध्यम से दलालों को लानत भेजता हूँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...