Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्ता

आज मेरठ से पत्रकार अजय मित्तल ने फोन पर एक समाचार दिया। समाचार अत्यधिक कष्टकारक था। हमारे पुराने वरिष्ठ साथी और मेरठ के जाने माने पत्रकार अभय गुप्त अत्यधिक बीमार हैं। बीमारी की स्थिति में उनके सामने कई तरह के संकट हैं। दैनिक जागरण से सेवानिवृत्ति के बाद कोई स्थायी रोजागर या पेंशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आज मेरठ से पत्रकार अजय मित्तल ने फोन पर एक समाचार दिया। समाचार अत्यधिक कष्टकारक था। हमारे पुराने वरिष्ठ साथी और मेरठ के जाने माने पत्रकार अभय गुप्त अत्यधिक बीमार हैं। बीमारी की स्थिति में उनके सामने कई तरह के संकट हैं। दैनिक जागरण से सेवानिवृत्ति के बाद कोई स्थायी रोजागर या पेंशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अभय जी मेरठ के तेजतर्रार और साहसी पत्रकार रहे हैं। अपने समय में वे हमेशा चर्चा में रहे। आज वे समस्याओं से जूझ रहे हैं। जब तक कलम में ताकत रही समाज के लिए जूझते रहे।  अभय जी की व्यथा सुनकर मन द्रवित हुआ। अभय गुप्त यू.पी.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) से जुडे रहे हैं। मैंने अजय मित्तल जी को अपने स्तर से यह आश्वासन दिया है कि हम अपनी राष्ट्रीय संस्था नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजेआई के ट्रस्ट जर्नलिस्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन से कुछ सहायता कराने का प्रयास करेंगे। हालांकि अभी हाल में सम्पन्न बैठक में जर्नलिस्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन ने बागपत के एक पत्रकार के लिए सहायता स्वीकृत की है।

फिर भी हम अपने वरिष्ठ नेताओं से विशेष आग्रह करके अभय जी को सहायता कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा अभी दो तीन दिन पहले ही लखनऊ में प्रेस फोटोग्राफर संजय खरे का मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया। संजय की उम्र मात्र 45 साल थी। उसके परिवार के सामने गुजारा करने का कोई साधन नहीं है।  इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के सामने सुरक्षित भविष्य की कोई रूपरेखा नहीं है। कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है कि पत्रकारों पर आने वाले सामाजिक संकट,गंभीर बीमारी या अन्य प्राकृतिक संकट में कोई सहायता स्वतः हो सके। सरकारी स्तर पर कोई कल्याण कोष नहीं है। पेंशन की कोई व्यवस्था नहीं है। जो सबकी चिंता करता है सबके वर्तमान और भविष्य के लिए आवाज उठाता है। उसके भविष्य की कौन चिंता करेगा? यह सोचनीय प्रश्न है। इसके लिए कोई सार्थक पहल करनी होगी।

लखनऊ के पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह द्वारा कुछ पत्रकार साथियों को मेल के जरिए भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anuj agarwal

    May 19, 2011 at 3:43 pm

    RESPECTED SARVESH JI,
    PLEASE INFORM YOUR MOBILE NO AND SRI TRILOKI NATH UPADHYAY JI (AGRA WALEY ) KA MOBILE NO.
    REGARDS
    ‘AAPKA ”
    ANUJ AGARWAL
    BAREILLY
    9412334700

  2. sandeep tomar

    May 19, 2011 at 8:00 pm

    आर्थिक संकट तो नही… पर पुराने साथियों को शर्म आनी चाहिए, ७ दिन होने पर भी कोई अभय जी का हाल चाल पूछने नही आया…. जब की आज की तारिक मे मेरठ की मीडिया में जो लोग सेनीओर है वो अभय जी से ही सीख के आगे बढे है

  3. yogender singh

    May 22, 2011 at 4:10 pm

    अफसोस अभय जी अब हमारे बीच नहीं हैं। मेरठ के प्रेस क्लब में शोक सभा हुई। इस सभा में कोई भी इलैक्ट्रानिक मीडियाकर्मी मौजूद नहीं था। हैरत की बात कि जिस संस्थान में अभय जी ने काम किया वहां से किसी को आने की फुरसत नहीं है। यकीनन यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि किसी साथी पत्रकार की मौत पर पत्रकार ही एकत्र न हो सकें। अभय जी को जीते जी भले ही कोई मदद न मिली हो, लेकिन उनके बाद अब क्लब में फंड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है ताकि पत्रकारों को मदद की जा सके। अभय जी को शत्-शत् नमन।

  4. Hariom garg

    May 30, 2011 at 11:57 am

    सर्वेश जी ,अभय गुप्त जी के बारे में पढ़ा यद्यपि मेरा कोइ परिचय अभय जी से नहीं है फिर भी
    इस समय मेरी सामर्थ्य से उनका सहयोग करना चाहूंगा .
    कृपया, मुझे उनका पता और बैंक खाता नंबर मेल करदें
    धन्यवाद .
    हरिओम गर्ग
    [email protected]
    Hari Om Garg
    Bikaner.

  5. rk singh crime reporter

    July 3, 2011 at 1:18 pm

    mera sab kuchh patrakarita hi hai. main madad karoonga.

  6. rajesh agarwal

    September 2, 2011 at 10:36 am

    Very sad news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...