Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

नारद जयंती पर राजेश शर्मा व सुनील तनेजा सम्मानित

ढाई दशक पहले पत्रकार घोटाले खोजते थे, लेकिन अब वे खुद घोटाले का हिस्सा बन गए हैं. टीआरपी की अंधी दौड़ चल रही है और पेड न्यूज का दौर शुरू हो गया है. पेड न्यूज, लाइव रिपोटिंग, वैचारिक पक्षधरता और सेक्युलरिज्म की अंधी दौड़ ने मीडिया के सामने कई विसंगतियां पैदा की हैं. समाज में जबरदस्त गिरावट आ रही है जिसका असर पत्रकारिता जगत पर भी हो रहा है.

ढाई दशक पहले पत्रकार घोटाले खोजते थे, लेकिन अब वे खुद घोटाले का हिस्सा बन गए हैं. टीआरपी की अंधी दौड़ चल रही है और पेड न्यूज का दौर शुरू हो गया है. पेड न्यूज, लाइव रिपोटिंग, वैचारिक पक्षधरता और सेक्युलरिज्म की अंधी दौड़ ने मीडिया के सामने कई विसंगतियां पैदा की हैं. समाज में जबरदस्त गिरावट आ रही है जिसका असर पत्रकारिता जगत पर भी हो रहा है.

पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर संजीदगी से सोचना होगा. पत्रकारिता में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेस कमीशन बनाना चाहिए. पत्रकारों की अपनी समस्याएं भी हैं. आज पत्रकार की स्वतंत्रता समाप्त हो गई है. यह बातें पत्रकार मनोज मिश्र ने कहीं. मनोज मेरठ में गुरुवार को सूरजकुंड स्थित विश्व संवाद केंद्र में नारद जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी ”भारतीय मीडिया में आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता” विषय पर बोल रहे थे.

अजय मित्तल ने पत्रकारिता के इतिहास और प्रथम हिंदी अखबार उदंत मार्तंड के उदभव, विकास व पराभव की चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकांत द्विवेदी ने पत्रकारों की नई पीढ़ी के सामने आ रही चुनौतियों और विकल्पों पर प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा कि नारदमुनि जो नर से नारायण के बीच संवाद बनाते थे, आज वह संवाद समाप्त हो गया है. आज पत्रकारों द्वारा ऐसी खबरें नहीं लिखी जाती जो जनमानस को छुए. इस अवसर पर मेरठ की पत्रकारिता में सक्रिय पत्रकार सुनील तनेजा और राजेश शर्मा को विश्व संवाद केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डा. नीरज सिंघल, शिवप्रकाश, अतुल स्वरूप शर्मा, ललित कुमार, सुनील छइयां, गौरव दीक्षित, अनुज मित्तल, सूरज आदि मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ahmadfarid

    May 20, 2011 at 5:32 pm

    badhi ho sunil bhaiya…………..farid sultanpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...