Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

मनोज भावुक को राही मासूम रज़ा सम्मान

वाराणसी में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मलेन के प्रांतीय अधिवेशन में भोजपुरी भाषा को समर्पित युवा साहित्यकार मनोज भावुक को भोजपुरी साहित्य व भोजपुरी फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राही मासूम रज़ा सम्मान से नवाजा गया है. उन्हें सम्मान प्रदान किया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद जगदम्बिका पाल ने. इस मौके पर मनोज भावुक ने कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति का अभाव है.

वाराणसी में आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मलेन के प्रांतीय अधिवेशन में भोजपुरी भाषा को समर्पित युवा साहित्यकार मनोज भावुक को भोजपुरी साहित्य व भोजपुरी फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राही मासूम रज़ा सम्मान से नवाजा गया है. उन्हें सम्मान प्रदान किया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद जगदम्बिका पाल ने. इस मौके पर मनोज भावुक ने कहा कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति का अभाव है.

साथ ही भोजपुरिया लोगों में अपनी भाषा के प्रति हीनभावना इसके सही मुकाम पाने में बाधक बनी है. लेकिन स्थितियां बदल रही हैं. लोगों के विचार बदल रहे हैं. अब लोग भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए किसी भी हद तक जाने का तैयार हैं क्योंकि यह हमारी अस्मिता का सवाल है. भावुक ने संतोष जताया कि भोजपुरी के प्रति अब लोगों का नजरिया बदला है. भोजपुरी पैशन और फैशन बन गया है. अब तो इंटरनेट में भी भोजपुरी की कई संस्थाएं उग आई हैं. लोग सुदूर पश्चिम से अपने वतन के लोगों से भोजपुरी में चैट करते हैं. यह भोजपुरी के लिए शुभ संकेत हैं. भावुक को भोजपुरी गजल संग्रह ‘तस्वीर जिन्दगी के’ लिए भारतीय भाषा सम्मान एंव भोजपुरी गीत संग्रह ‘चलनी में पानी’ के लिए भाउराव देवरस सेवा न्यास सम्मान से नवाजा जा चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Rajesh Kumar yadav

    May 25, 2011 at 7:51 pm

    aapki es ooplbdhi k Badhaie hoo……

  2. Kumar Sambhav

    May 27, 2011 at 8:40 pm

    Bahoot bahoot badhai bhook bhai ko

  3. kuldeep srivastav

    May 28, 2011 at 6:58 am

    Great Sir…!! Isi tarah Bhojpuri ke name roshan karat rahi…!! Jai Bhojpuri!!

  4. ajay prakash

    May 29, 2011 at 6:21 pm

    samman ke liye manoj bhaiya ko badhai…
    ajay from sonbhadra

  5. manish masoom

    May 30, 2011 at 9:27 am

    bahut badhai bhawuk jee ko…

  6. उमाशंकर उपाध्याय

    May 30, 2011 at 10:04 am

    भोजपुरी फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान खातिर आप के एह सम्मान मिलल एकरा खातिर आपके बहुत-बहुत बधाई अउर साधुवाद….!
    भोजपुरी सीनेमा के इतिहास पर आप द्वारा कइल गइल काम मील के पत्थर बा… …!

  7. lal bihari lal

    May 31, 2011 at 12:00 pm

    बहुत-बहुत बधाई एकरा खातिर ।
    नेता लोग खा गईल ए भाषा के अब त जे कुछ करी उ बुधिजीवी लोगे करी
    ना त ए से कम बोले जाए वाली भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल हो गइल पर भोजपुरी अबही ले ना भइल। का कहीं क्षेत्र के अइसन नेता के………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...