Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अब हिंदी माध्‍यम से कीजिए एमबीए, बीबीए की पढ़ाई

हिंदी भाषा को ज्ञान-विज्ञान की भाषा के रूप में समृद्ध करने तथा रोज़गारोन्‍मुख बनाने के उद्देश्‍य से स्‍थापित महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी  विश्‍वविद्यालय (केंद्रीय विश्‍वविद्यालय), वर्धा ने दूरस्‍थ शिक्षा (डिस्‍टेंस लर्निंग) के माध्‍यम से मैनेजमेंट  के क्षेत्र में ‘मास्‍टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन(एमबीए), बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), डिप्‍लोमा इन मैनेजमेंट (डीबीएम) के पाठ्यक्रम शुरू किया।

हिंदी भाषा को ज्ञान-विज्ञान की भाषा के रूप में समृद्ध करने तथा रोज़गारोन्‍मुख बनाने के उद्देश्‍य से स्‍थापित महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी  विश्‍वविद्यालय (केंद्रीय विश्‍वविद्यालय), वर्धा ने दूरस्‍थ शिक्षा (डिस्‍टेंस लर्निंग) के माध्‍यम से मैनेजमेंट  के क्षेत्र में ‘मास्‍टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन(एमबीए), बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), डिप्‍लोमा इन मैनेजमेंट (डीबीएम) के पाठ्यक्रम शुरू किया।

देशभर में तकरीबन ढाई सौ अध्‍ययन केंद्रों के ज़रिए सैकड़ों विद्यार्थी प्रबंधन के पाठ्यक्रमों में अध्‍ययन कर रहे हैं। विश्‍वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय से एमबीए व बीबीए जैसे रोज़गारप‍रक पाठ्यक्रम को हिंदी माध्‍यम से चलाए जाने के संदर्भ में पूछने पर वे कहते हैं कि पहले हिंदी माध्‍यम से पढ़ाई करने पर उच्‍च वेतनमान पर नौकरी पाना बहुत आसान नहीं था, खासकर प्रबंधन व आईटी के क्षेत्रों में। गरीब विद्यार्थी अंग्रेज़ी माध्‍यम से शिक्षा न प्राप्‍त कर पाने के कारण बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों में मोटी तनख्‍वाह पर रोज़गार पाने में असमर्थ हो जाते थे लेकिन अब वे हिंदी के बूते मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अपना लक्ष्‍य पूरा कर उच्‍च्‍ा वेतनमान पर नौकरी पा सकते हैं। विश्‍वविद्यालय ने पहली बार हिंदी माध्‍यम से एमबीए बीबीए की पढ़ाई शुरू की तो हिंदी भाषी लोगों में एक विशेष उत्‍साह दिखा, यही कारण है कि करीब हज़ार से भी अधिक विद्यार्थियों ने प्रबंधन पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया, केंद्र सरकार ने अब स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट खोलने की मंजूरी दी है। उन्‍होंने कहा कि इससे पहले प्रबंधन जैसे व्‍यावसायिक पाठ्यक्रमों को हिंदी में चलाया जाना एक मिथक के रूप में लिया जाता था, लेकिन इस विश्‍वविद्यालय ने जोखिम उठाकर य‍ह साबित कर दिखाया कि प्रबंधन पाठ्यक्रम हिंदी माध्‍यम से भी चलाए जा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि हिंदी विश्‍व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। अधिकांश बहुराष्‍ट्रीय कंपनियां हिंदी के माध्‍यम से उपभोक्‍ताओं तक पहुंचना चाहती हैं। हिंदी माध्‍यम से एमबीए करने पर तुरंत ही रोज़गार मिलेगा क्‍योंकि हिंदी अधिकांश उपभोक्‍ताओं की भाषा है। यहां से एमबीए करने वाले किसी भी कंपनी में बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे।

दूरस्‍थ शिक्षा केंद्र के निदेशक व प्रतिकुलपति प्रो.ए.अरविंदाक्षन का कहना है कि दरअसल यह संस्‍थान उन सभी व्‍यक्तियों के लिए रोज़गारपरक शिक्षा प्राप्ति का एक बेहतर अवसर प्रदान कर सकेगा जो चाहत रखते हुए भी किसी कारण से प्रबंधन  की पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। प्रबंधन पाठ्यक्रमों के संयोजक डॉ.एम.एम. मंगोड़ी कहते हैं कि हिंदी माध्‍यम से और खासकर घर बैठे एमबीए की पढ़ाई कराने की मंशा को लोग खूब सराह रहे हैं, यही कारण है कि गत वर्ष गरीब और हाशिए के लोगों ने भी एमबीए की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया| दरअसल यहां विद्यार्थियों को प्रबंधन के सिद्धांत के साथ-साथ व्‍यावहारिक ज्ञान से भी रू-ब-रू कराया जाता है ताकि प्रबंधन पाठ्यक्रमों में दक्षता एवं विश्‍वास एक साथ पैदा हो सके। विपणन प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, वित्‍तीय प्रबंधन, उत्‍पादन एवं परिचालन प्रबंधन, व्‍यावसायिक वातावरण, व्‍यायसायिक नीतियां एवं रणनीतिक प्रबंधन, प्रबंधन सूचना प्रणाली एवं संगणक अनुप्रयोग, व्‍यावसायिक नियामक प्रारूप तथा वैकल्पिक के रूप में विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन एवं बीमा, वित्‍तीय प्रबंधन आदि विषयों को एमबीए पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्र मोहन आर्यस्‍वीकारते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से नौकरी करनी पड़ी, कंपनी के मित्र कहते थे कि आपको एमबीए कर लेना चाहिए पर अंग्रेज़ी अच्‍छी न होने के कारण यह मेरे लिए एक सपना था जिसे हिंदी विश्‍वविद्यालय ने पूरा किया। निश्चित रूप से अब हम नौकरी करते हुए एमबीए की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

प्रवेश हेतु आवेदन कैसे प्राप्‍त करें : प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट www.hindivishwa.org से डाउनलोड करने पर या अध्‍ययन केंद्रों से लेने पर आवेदन पत्र के साथ किसी राष्‍ट्रीयकृत बैंक से रु. पांच सौ (एमबीए व पीजीडीएम के लिए) तथा रु. तीन सौ (बीबीए व डीबीएम के लिए) का डीडी संलग्‍न कर निदेशक, दूरस्‍थ शिक्षा केंद्र, म.गा.अ.हि.वि.वि. के नाम से जो वर्धा में देय हो, भेजना होगा। बैंक डिमांड ड्राफ्ट के पीछे नाम, पता व पाठ्यक्रम का नाम लिखकर निदेशक, दूरस्‍थ शिक्षा केंद्र, म‍हात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, गांधी हिल, वर्धा (महाराष्‍ट्र) के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र डाक से मंगाने पर क्रमश: रु. 550 और रु.350 के डीडी भेजने होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया: एमबीए व पीजीडीबीएम में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा देनी होती है तथा अन्‍य पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश दिया जाता है।

विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं : दूरस्‍थ शिक्षा केंद्र के दिल्‍ली, इलाहाबाद कोलकाता सहित देशभर में लगभग 250 अध्‍ययन केंद्र हैं। अध्‍ययन केंद्र में विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ इंटरनेट युक्‍त संगणक केंद्र आदि की सुविधाएं प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को नामांकन के उपरांत अध्‍ययन सामग्री उनके घर पर भेजी जाएगी। परीक्षार्थी के निकटवर्ती अध्‍ययन केंद्र में परीक्षा ली जाती है। अनु.जाति एवं अनु.जनजाति के विद्यार्थियों के लिए उनके जनपद के समाज कल्‍याण अधिकारियों से छात्रवृत्ति प्राप्‍त करने का अवसर भी प्राप्‍त होता है।

विश्‍वविद्यालय के दूरस्‍थ शिक्षा अंतर्गत एमबीए, बीबीए आदि  पाठ्यक्रमों  में प्रवेश हेतु नामांकन प्रक्रिया  जारी है। अंतिम  तिथि 31 अगस्‍त  तथा विलम्‍ब  शुल्‍क सहित 30 सितम्‍बर 2011 है।  पाठ्यक्रमों  की विस्‍तृत  जानकारी हेतु विश्‍वविद्यालय  की वेबसाइट www.hindivishwa.org पर लॉग-आन किया जा सकता है। साथ ही संयोजक, एमबीए व बीबीए पाठ्यक्रम, दूरस्‍थ शिक्षा केंद्र, म‍हात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, गांधी हिल, वर्धा (महाराष्‍ट्र) व दूरभाष वर्धा 07152-232957, 251613, नई दिल्‍ली 011-41613875, इलाहाबाद 0532-2424442 पर संपर्क किया जा सकता है।  प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...