Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘लखनऊ लाइव’ में दिखने लगा फोटो जर्नलिस्‍टों का ‘हुनर लाइव’

कहावत है एक फोटो एक हजार शब्दों से ज्यादा की बात खुद कहने में सक्षम है। कहने को यह कहावत तो सभी अखबारों के संपादक अपने फोटोग्राफरों की क्लास लेने में जरूर सुनाते हैं, लेकिन फोटो का डिस्पले अक्सर खबरों और विज्ञापन के बोझ तले मर ही जाता है। उत्तरप्रदेश में प्रेस फोटोग्राफरों के इस दर्द पर साइबर मरहम लगाने का काम किया है, यूपी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने।

कहावत है एक फोटो एक हजार शब्दों से ज्यादा की बात खुद कहने में सक्षम है। कहने को यह कहावत तो सभी अखबारों के संपादक अपने फोटोग्राफरों की क्लास लेने में जरूर सुनाते हैं, लेकिन फोटो का डिस्पले अक्सर खबरों और विज्ञापन के बोझ तले मर ही जाता है। उत्तरप्रदेश में प्रेस फोटोग्राफरों के इस दर्द पर साइबर मरहम लगाने का काम किया है, यूपी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने।

यूपी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने गूगल पर लखनऊ लाइव नामक एक ब्लाग बनाया है। इस ब्लाग पर लखनऊ में होने वाली दिनभर की घटनाओं के साथ आफ बीट की फोटो रोजाना देखने को मिल रही है। इस ब्लाग की खासियत है इसमें फोटो के साथ फोटोग्राफर का नाम और नंबर भी दिया जा रहा है। लखनऊ लाइव की कोई फोटो अगर किसी को पसंद आ गई तो वह संबंधित फोटोग्राफर से बात करके उसके निजी प्रयोग के बारे में अनुमति ले सकता है।

यूपी फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान स्वामी का कहना है कि अखबार में सबसे ज्यादा मेहनत फोटोग्राफर करता है। दिनभर की घटना-दुघर्टनाओं के साथ राजनीतिक सरगर्मी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वह धूप हो या बरसात देररात तक भागता रहता है। दिनभर की मेहनत करने के बाद अक्सर सबेरे फोटोग्राफरों के हाथ में जब अखबार आता है तो फोटो का डिस्पले न ठीक से होने, फोटो का सेंस मर जाने, फोटो के न प्रकाशित होने से मूड आफ रहता है। प्रेस छायाकार इसे अपने मजबूरी मानकर खामोश रह जाते हैं।

एसोसिएशन ने इस ब्लाग का निर्माण इसलिए किया है ताकि छायाकार साथी इसमें अपनी फोटो शेयर कर सके। एक सप्ताह से कम दिनों के भीतर फोटो जर्नलिस्टों के योगदान के चलते ब्लाग की लोकप्रियता बढ़ती दिख रही है। इस ब्लाग से जुडक़र प्रदेश के लोग दिनभर लखनऊ में होने वाली सरगर्मी को कैमरे की नजर से देख सकते हैं। आने वाले समय में इस ब्लाग को और अपग्रेड करने के साथ साइबर दुनिया में लखनऊ के फोटो जर्नलिस्टों की अलग पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। यह ब्लाग लखनऊ के उन फोटोग्राफर साथियों के प्रति श्रद्घांजलि भी है, जो काम के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। आप भी लखनऊ लाइव देखने के लिए यहां www.lucknowlive.blogspot.com क्लिक कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumar sauvir

    June 4, 2011 at 5:42 pm

    jiyo mere photographer- laal
    hame tum par naaz hae.
    lucknow ke diggaj kahe jane wale patrakaro ki maara-maari ke mahaul se alag yeh prayas behad sukhad hae, sakaraatmak aur utsahit karne wala hae.
    badhaai
    kumar sauvir

  2. sushma

    June 20, 2011 at 2:35 pm

    aapka ye bhut hi aacha pryas hai maine aapke blog deakha really it’s gr8.

  3. नमन

    June 21, 2011 at 6:37 pm

    Jaihind Bandhuon , mere andar bhi ek photo journalist tha jo editors ne maar dala per aapke khoj ne mujhe sanjeevni de dee . Jaihind

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...