पत्रिका, इंदौर से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे लांचिंग के समय से पत्रिका से जुड़े हुए थे. खबर है कि प्रबंधन ने उनका तबादला जबलपुर के लिए कर दिया था. उन्होंने प्रबंधन से जबलपुर ज्वाइन कर पाने में असमर्थता जताई, परन्तु इस मामले में कोई सुनवाई न होने से उन्होंने इस्तीफा दिया. प्रदीप उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सीरिज चलाई थी. प्रशासन में हडकम्प मच गया था तथा कई लोग गिरफ्तार किए गए. पत्रिका से पूर्व वे इंदौर में ही राज एक्सप्रेस को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अपने बारह साल के करियर में प्रदीप ने थर्ड आई, सांझा लोक स्वामी, स्थानीय एसआर चैनल को भी अपनी सेवाएं दीं.
एसवन न्यूज चैनल से कुमार अभिषेक पांचाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे तथा पिछले तीन सालों से एसवन से जुड़े हुए थे. इन्होंने अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीसीएन न्यूज से की थी.












upendra hatwal
June 5, 2011 at 4:56 pm
kumar abhishek panchal ko badhaiya
कमल शर्मा
June 6, 2011 at 7:35 am
प्रदीप जी आपको आपके कार्य की बदौलत जल्दी ही बेहतर जॉब मिल जाएगा यह तय है लेकिन पत्रिका ने एक अच्छा पत्रकार खो दिया यह निश्चित है।
Devendra
June 7, 2011 at 9:19 am
vinod ke baad sahi vakt par shai faisla pradeep ji. vese bhi patrika ke sampadak arun chohan ko aaj mehnatkas reporteron nahi chahiye. unhe suchend mishra, pramod mishra, nitin chavda jese jachavti-makkaro ke sath cut-copy-pest ke praneta veejey chodry or dukandari ke dam par shar me khyat ho chuke selendra, rajesh or sen saab jaiso ki jarurat hai.