Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

कांग्रेस कवर करने वाले इन पत्रकारों पर थू थू करिए

हद है. कांग्रेस कवर करने वाले कई पत्रकारों ने उस युवक को जमकर पीटा जिसने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस पार्टी के नेता जनार्दन द्विवेदी को जूता दिखाया. वो युवक चाहता तो द्विवेदी को जूतिया सकता था पर उसने केवल जूता दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शित कर दिया. और उसने वह काम किया है जो इस देश का हर आदमी करना चाहता है पर कई वजहों से लोग अभी कर नहीं पा रहे हैं.

हद है. कांग्रेस कवर करने वाले कई पत्रकारों ने उस युवक को जमकर पीटा जिसने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस पार्टी के नेता जनार्दन द्विवेदी को जूता दिखाया. वो युवक चाहता तो द्विवेदी को जूतिया सकता था पर उसने केवल जूता दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शित कर दिया. और उसने वह काम किया है जो इस देश का हर आदमी करना चाहता है पर कई वजहों से लोग अभी कर नहीं पा रहे हैं.

सुनील ने जनता की भावनाओं को अच्छे से कांग्रेसियों के पास पहुंचाया है. पर कांग्रेस कवर करने वाले कई वरिष्ठ पत्रकार इस कदर नपुंसक हो चुके हैं और कांग्रेस के टुकड़ों पर पलने वाले बन चुके हैं कि उन्हें जूता दिखाने वाले शख्स को पीटते देर न लगी. और जब एक ने हाथ छोड़ा तो कई पत्रकारों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. कुछ ही देर बाद पीटे जाने को नंबर बढ़ाने से जोड़ दिया गया और फिर जिसे देखो वही पीट रहा है. युवक को पत्रकारों ने पीटने के बाद कांग्रेसी नेताओं के यहां जाकर बखान किया कि उन्होंने कितना पीटा. कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकारों को बधाई दी, अच्छा काम करने के लिए.

कई टीवी जर्नलिस्ट तो वीडियो फुटेज जनार्दन द्विवेदी को दिखा रहे थे कि देखिए मैं कैसे मार रहा हूं उसको. पता चला है कि युवक को पीटने वालों में टीवी व प्रिंट के कई पत्रकार रहे हैं. कई पत्रकारों को जनार्दन द्विवेदी, मोतीलाल बोरा, दिग्विजय सिंह ने युवक को पीटने पर बधाई दी. एक उर्दू अखबार के पत्रकार ने सबसे पहले जूता दिखाने वाले युवक को पीटना शुरू किया. उसके बाद एनडीटीवी, जी, हेडलाइन टुडे आदि चैनलों के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी युवक को पीटना शुरू कर दिया. जो मीडिया व पत्रकार रामदेव के अनुयायियों पर पुलिस के हमले को गलत बता रहे हैं, वही खुद एक उस युवक को बुरी तरह पीटने में जुट गए जिसने भ्रष्ट कांग्रेस के नेता को जूता दिखाया. भड़ास4मीडिया जल्द उन पत्रकारों के नाम प्रकाशित करेगा जिन्होंने युवक को पीटने में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई.

ऐसे दलाल और कांग्रेसी टुकड़ों पर पलने वाले पत्रकारों के चेहरों से पर्दा हटाया जाना बहुत जरूरी है ताकि दुनिया जान सके कि मीडिया के नाम पर ये लोग किस तरह एक भ्रष्ट पार्टी व उसके नेता के बचाव में उतरे हैं और एक निर्दोष युवक को पीटने के बाद खुद की कथित वीरता का बखान कांग्रेसी नेताओं के यहां कर रहे थे ताकि वे खुद को कांग्रेसी नेताओं का प्रियपात्र बना सकें और भविष्य में इसका फायदा सत्ता से ले सकें. अगर आपको भी इस प्रकरण पर कुछ कहना, बताना हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं. ये पत्रकार जनार्दन द्विवेदी के कमरे में जाकर उनसे ये भी कह रहे थे कि जूता दिखाने वाले युवक को सिर्फ पीटकर ही नहीं छोड़ा जाना चाहिए बल्कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

सोचिए, जिस देश के वरिष्ठ पत्रकारों की संवेदनशीलता का ये आलम है, उस देश की मीडिया का क्या हाल होगा. और मीडिया का क्या हाल है, ये आप सब देख ही रहे हैं. ज्यादातर मीडिया हाउसों के कांग्रेस कवर करने वाले पत्रकार दलाल के रूप में काम करते हैं और अपने अपने मीडिया हाउसों और सत्ता के बीच पुल का काम करते हैं. तो, ऐसे दलाल पत्रकार अगर कोई ऐसा मौका पाते हैं जिसमें किसी निरीह को पीटकर वे कांग्रेसी नेताओं की नजर में खुद को प्रियपात्र बना सकें तो भला क्यों पीछे रहेंगे. शर्म आनी चाहिए इन पत्रकारों को. पत्रकारिता और मीडिया के नाम पर ये कलंक हैं. इनमें अगर जरा भी इमान और ईमानदारी होगी तो वे उस युवक से जरूर माफी मांगेंगे जिसे इन लोगों ने सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने एक नेता को जूता दिखा दिया.

दरअसल उस युवक ने तो देश की जनता का मान बढ़ाया है, ये संदेश सत्ता तक पहुंचाया है कि अगर हालात यही रहे तो कांग्रेसी सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटे जाएंगे. पर कांग्रेस कवर करने वाले पत्रकार उस युवक को ही आरोपी व अपराधी ठहराकर पीटने में जुट गए. सच कहा गया है कि इस देश में शीर्ष स्तर पर मीडिया, नेता, अफसर और जजों की एक चांडाल चौकड़ी बन चुकी है जो लोकतंत्र को पलीता लगाने में लगी हुई है. इस चांडाल चौकड़ी को जो भी चुनौती देगा, उसे ये चारों मिलकर पीटेंगे और एक दूसरे को शाबासी देते मिलेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mrinal watts

    June 6, 2011 at 7:36 pm

    sharma karo haramkhoron, congress ke dalalon, tum jaise logon ke karan aaj media ka lavel gir raha hai. wo to bechara sirfa juta dikha raha tha mai hota to jute se….

  2. Ramveer Choudhary

    June 7, 2011 at 2:03 am

    प्रिय यशवंत जी, मैं आपकी बात से सौ फ़ीसदी सहमत हूं। उस आदमी का इतना सा क़सूर था कि उसने जनार्दन द्विवेदी पर जूता उठाया था..और अपना रोष व्यक्त किया था..उसके पास मौका था अगर वो चाहता तो द्विवेदी का जूता मार भी सकता था…मैं इस पत्रकार विरादरी से पूछना चाहता हूं कि जब कसाब ने दो सौ लोगों की जान ले ली तब इन पत्रकारों ने हाथ क्यों नहीं उठाया..उस समय इनकी मर्दानिगी कहां चली गई थी…पत्रकारों अपने अंदर सोए हुए ईमान को जगाओ और इज़्जत की रोटी खाना सीखो। ये नेता किसी के सगे नहीं होते..

  3. shashimohan"bhardwaj"

    June 7, 2011 at 2:54 am

    sarmnaak din apne hi jab apno ke pichhe pare ho to kya khege ek or baat mouke pr naa akhwar or naa channal kam detaa hai ek jhatke me sambandh bhi khatm ho jaataa hai ek yh bhi pahlu dikhaa yh jaahir kartaa hai ki hamaari patrkaarita kis or jaa rahi hai kyaa ham pujipati or poltical logo ke giraft me to thori si wah wahi ke lie nahi to fash rahe hai hum ne maana virodh ka tarikaa saf tour pe galt hai prash yh hai ki hamaari patrkaaritaa ki disaa wartman samay me kyaa hai kyaa hum bhi ek dalaal bante jaarahe hai waise bhi patrkaaritaa ki str bahut hi gir gayi hai

  4. priyanka jain

    June 7, 2011 at 3:44 am

    जिन अख़बारो ओर न्यूज़ चेनलो के मालिको की जूतियाँ राज्यसभा मे जाने के लिए राजनैतिक पारटय के करता धर्ताओ के दरवाजे के बाहर खुली रहती हो…. जिन्होने अपने स्वार्थो के लिए अपना ईमान बेच डाला हो उनसे ओर उम्मीद भी क्या की जा सकती है

  5. ARUN SATHI

    June 7, 2011 at 3:53 am

    कमीनगिरी की भी हद होती है?

  6. Mukesh

    June 7, 2011 at 3:53 am

    This is realy a ugly face of corrupt media and at the same time political parties only take adeventages of these corrupt reporters.Number game is going on every place.In most of Political conferences selected media persons ae invited by that party and gifts and other lucrative incentives are given to them for writing things as thay want.Sunil is also a victum of this greedy and shamelass game.I appriciate his effort to show mirror to these politiciens and this event also bring forward the reality of this type of media conferences.media persons are not doing there true duties but only trying to get fame and popularity so that they can cash it on right time for themselve,what a shame.

  7. Anup Srinarayan

    June 7, 2011 at 4:05 am

    कहने को भारत में लोकतंत्र है क्या इसी को लोकतंत्र कहते है कि सेवक राजा को पीटते है और कानून व्यवस्था कि दुहाई देते है ,क्या कोई भी निंद्रा में भी कानून व्यवस्था को ख़राब कर सकता है, जब काग्रेस कि प्रेस कांफ्रेंस में केवल जूता दिखने से उस शख्स कि पिटाई कि जाती है| क्या उससे यह जानने कि जरुरत भी नहीं समझी गयी कि उसने यह कदम क्यों उठाया है तात्कालिक प्रक्रिया पर केवल दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्या जब तक दोनों पक्षों से जानकारी न ली जाय क्या यही पत्रकारिता है |
    अनूप श्रीनारायण

  8. visrsingh

    June 7, 2011 at 4:14 am

    agar man bhi liya jaye ki sunil doshi hai to aap usse bade doshi hai kyounki law ko apne haton me liya ,isliye saza in channelon ke reporteron ko mile…;.

  9. Agyani

    June 7, 2011 at 4:45 am

    भड़ास से हार्दिक गुजारिश की जल्दी से जल्दी उन पत्रकारों को बेनकाब किया जाए!
    हर किसी घटना को आरएसएस विहीप जैसे राष्ट्रभक्त संगठनों से जोड़ देना कहाँ तक जायज़ है? पत्रकार कितने बिके हुए हैं इसका उदाहरन तो ये घटना है ही साथ ही आज सुबह स्वामी रामदेव की कोंफ्रेस में भी देखने को मिला जब मुद्दों से ध्यान हटाने वाले प्रश्न किये गये जिन सवालों का जवाब पी एम् से पूछने चाहिए वो रामदेव से पूछ रहे हैं! ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हैं ये टटपुन्जिये पत्रकार?

  10. sanjeev kumar

    June 7, 2011 at 5:06 am

    सही कहा आपने , ये वो दलाल हैं जो पैसे और पावर के लिए अपने रिश्ते को भी बेच देते है, साले कुत्ते हैं ये पत्रकार, ये उस दल्ला से भी नीच हैं जो औरतों की दलाली करते हैं, अरे वो तो अपने धंधे के प्रति इमानदार तो हैं, ये कमीने तो धंधा पत्रकारिता करते है ,,और नेताओं की ……आंड चाटकर प्यास बुझाना चाहते हैं…..लानत है इन मक्कारों पर और ये बड़े बड़े घराने, चेनेल वाले फक्र करते हैं अपने इन हिजरे सिपाहियों पर ,,,,,,आपको बहुत बहुत धन्यवाद इस मुद्दे को उठाने के लिए ..बढ़िया होगा जब आप सबके नाम भी खोले , इन कुत्तो का चेहरा और नाम हम भी जानना चाहेंगे

  11. rajeev pratap saini

    June 7, 2011 at 5:30 am

    कोंग्रेस की पीसी में जूता दिखाने वाले पत्रकार पर हाथ साफ़ करने वाले पत्रकार भाड़े के टट्टू नजर आ रहे थे .. ऐसा लग रहा था मानो ये जनार्दन दिवेदी के सिक्योरिटी गार्ड है… एक नेशनल चेनल के पत्रकार [ रंजन ]तो ऐसे कूदकर हाथ साफ़ कर रहे थे मानो उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें पदमश्री नहीं मिलेगा …….
    राजीव प्रताप सैनी

  12. faisal khan

    June 7, 2011 at 7:09 am

    is farzi patrkar ke sath jo huva kam huva kiyunki ye sala patrkar nahi RSS aur BJP ka agent tha aur doosri baat ye hai ki agar press confrence mai is tarah ke mamle chalne shru ho gaye to aik din aisa bhi aayega ki patrkaron ko press confrence mai sirf nikkar pehen kar jana padega.is tarah ke kutte patrkaron ki image kharab karte hain,agar isko koi baat kehni thi to saleeke se kehta na ki joota dikhakar aise sale ko to phansi par chadha dena chahiye.aise haramiyon ne hi patrkaron ko mun dikhane layaq bhi nahi chhoda hai aur jin patrkaron ne uski thukayi ki hai vo bilkul jayaz ki hai,aur doosri baat ye hai ki farzi patrkar bankar press confrence mai ghuskar aisi harkat karne wale ki himayat karke aap log kiya saabit karna chahte hain saaf zahir hai ki aap log bhi RSS ki mansikta wale hain,sharm karo farzi patrkaron kiyun badnam kar rahe ho is paak paishe ko.m faisal khan(saharanpur)

  13. vijay singh

    June 7, 2011 at 7:27 am

    congresh k pay roll par kam karne wale in patrkaro par dhikkar hai….

  14. sanjay

    June 7, 2011 at 7:27 am

    This is bad writing. You are inciting people to attack the congress leaders and in a way justifying the act of Sunil. Do u understand the repercussion and implication of this kind of aberration. The easy access that we have in the party offices will become difficult. An intern without an I card will not be allowed to go inside, someone without any proof will not be allowed to go inside. So many problems might come. We might not have access to the the party leaders easily.
    So,Mr Yashwant this is bad write up and might boomerang on u sooner or later.

  15. क्रांतिकारी

    June 7, 2011 at 7:43 am

    ये संदेश सत्ता तक पहुंचाया गया है कि अगर हालात यही रहे तो कांग्रेसी सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटे जाएंगे….बहुत सही………शानदार स्टोरी है….धन्यवाद यशवंत

  16. पंकज झा.

    June 7, 2011 at 9:26 am

    शर्म भी शर्मिन्दा हो जाय ऐसे अभागे पत्रकारों पर. आप सोचिये…संविधान में चाहे ‘जनार्दन’ हो या जनता. सभी बराबार हैं. तो केवल जूते दिखाने पर सुनील को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि उसे बेदर्दी से पीटने वाले अपनी ‘बहादुरी’ का इनाम पाने की कतार में कटोरे लेकर अकबर रोड से बाहर खडे हैं. छी छी.

  17. ajay bajpai

    June 7, 2011 at 11:00 am

    sharma karo haramkhoron, congress ke dalalon, tum jaise logon ke karan hi desh or desh ki midea ki shakh gir gayi h

  18. varun Rai

    June 7, 2011 at 11:47 am

    yaswant ji aapne patrkar ko pitne wale ko congess ka dalal kaha, lekin jis patrkar ne juta uthaya wo kiska dalal tha ye kyu nhi bata? sambhaw ho to isko bhi ujagar kare, aanyatha aap bhi kise ke dalal kahlayege ya to bjp or RSS ke ya us patrkar ke.

  19. Krishna

    June 7, 2011 at 1:17 pm

    Superb write up, Yashwantji. THose criticising the article should be shameful for their stand. It is not the role of journalists to beat or bash up their colleague for any mess. There were sufficient Congress workers in the venue to do the job. The show of strength by journalists is an overt signal that they are buttering the Congress leaders. “Dalal Patrakar” stands right on them. Every individual has its own ideaology–right or left. But it does not come under the purview of “Dalal”. What the journalists did in Congress headquarters is probably the right defination of Dalal.

    Krishna

  20. Shamim

    June 7, 2011 at 1:46 pm

    Faisal Khan ji aap ne bilkul sahi kaha. iski shuruwat neech, kameene kutte Iraqi journalist Muntazar al Zaidi ne ki thi george Bush pe joota phek ke. Is kutte patrakar ne sab patrakaron ka naam kharab kar diya. us sooar ko jitne bhi joote maaren jaye ya laat lagai jaaye kam hai.

  21. sanjay pandey

    June 7, 2011 at 2:34 pm

    bhai varun tumhe bura kyu laga nahi malum…par apne aakao (congresiso)ke samne apni image badhane aur apni commission ke chakar me ye bhul gaya ki patrakaro ka kam likhna hota hai pitna nahi..itni hi mardangini hai sarak kinare apni roji roti chalane walo se jab police hafta leti hai kya unki mardangi …..ab wo samay aa raha hai unko bhi chaurahe pe pitne ki khabar banegi.

  22. ePandit

    June 7, 2011 at 4:14 pm

    कॉंग्रेस के तलवे चाटने वाले इन पत्रकारों का कृत्य देखकर तो हमारा पत्रकारों से विश्वास ही उठ गया है। इराक में बुश पर जूता फेंकने वाले को तो इन लोगों ने हीरो बना दिया और भ्रष्ट कॉंग्रेसी नेताओं को जूता दिखाने वाले को पीटने लगे। थू है इन पत्रकारों पर। सुनील कुमार राष्ट्र की आवाज को अभिव्यक्त करने वाले नायक हैं।

  23. g p awasthi

    June 7, 2011 at 5:04 pm

    प्रिय यशवंत जी, प्रिय यशवंत जी, मैं आपकी बात से सौ फ़ीसदी सहमत हूं। उस आदमी का इतना सा क़सूर था कि उसने जनार्दन द्विवेदी पर जूता उठाया था..और अपना रोष व्यक्त किया था..उसके पास मौका था अगर वो चाहता तो द्विवेदी का जूता मार भी सकता था…मैं इस पत्रकार विरादरी से पूछना चाहता हूं कि जब कसाब ने दो सौ लोगों की जान ले ली तब इन पत्रकारों ने हाथ क्यों नहीं उठाया..उस समय इनकी मर्दानिगी कहां चली गई थी…पत्रकारों अपने अंदर सोए हुए ईमान को जगाओ और इज़्जत की रोटी खाना सीखो। ये नेता किसी के सगे नहीं होते..

  24. Niranjan Sharma (star samachar satna mp)

    June 7, 2011 at 5:07 pm

    Jab digvijay singh us bande sunil ko kick maar raha tha to media ne use show kyon nahi kiya dekho video yahan http://www.indiatvnews.com/news/India/Digvijay_Singh_Kicked_Assailant_Sunil_Kumar-8317.html .aur doosri baat yeh shamim and faisal khan saaf saaf jyada padhe likhe bande nahi lag rahe rahe .jo bus har cheej me RSS BJP VHP karne lagte hain, aaj saaf saaf pakki news hai ki woh admi kisi congress leader ke school me teaching karta tha na ki RSS ke,are sharam karo majhab ke naam me andhe mat ho,apne dimaag ka thoda sahi use karo.shame on these Dalaal jo apne aap ko patrakar journalist kehte hain,nyaay justice dilane ke bajay us bande ko maar peet ke anyay karte hain and congress jaisi political parties ke yahan paison ke lalach me kutton jaise pooch hilate hain.Jai bharat Jai Hind:-*

  25. धीरेन्द्र

    June 7, 2011 at 5:55 pm

    यह तो जनता का आक्रोश है,फूटेगा ही, लेकिन यह फासिस्ट व्यवहार बड़े नेताओं और पत्रकारों द्वारा. इन नेताओं और पत्रकारों पर पुलिस ने मामला दर्ज क्यों नहीं किया मार पिटाई का..

  26. kanhaiya khandelwal

    June 7, 2011 at 5:59 pm

    dhanyawad yashwant ji,thu hai aise gulam patrakro pe jinhone apna zamir,swabhiman bhi bech diya hai

  27. सौमेन

    June 7, 2011 at 6:33 pm

    फैज़ल भाई और सुनील कुमार के विरोधी अन्य बंधुओं, पहले जान तो लीजिए कि ये सुनील कुमार हैं कौन, बाद में इनको गालियाँ दीजियेगा. ये देख लीजिए – http://yssbrainrelease.blogspot.com/2011/06/blog-post_06.html

  28. rpt

    June 8, 2011 at 9:21 am

    ye sab kutte patrkarita ke nam par kallank hi inko sareaam netayno ke sath khada karke joota marna chahiye , ye vo dallal hi jo apni ma bahan aur batiyno ko bhi bach de to fir des kya hi, ye vo kutte hi jo us malik ke samne dum hilate najar aajaynege jisse inhe haddi milne ki ummeed hi, jis ki haddi ye uske vafadar, ye sunil kumar ko na jante the na samjhe ki vo kya kar rhe the ya kyno kar rhe the bas inhe to apni vafadari dikhane ka mauka mila to kutto ki daudh me tooth padhe

  29. rpt

    June 8, 2011 at 9:33 am

    सुनील कुमार भारत रत्न के पात्र हैं

  30. दीपक

    June 8, 2011 at 12:37 pm

    सावधान दलाली खाने वाले कांग्रेसियों,,,,अब लोगों के जूते तुम्हारे खिलाफ उठने लगे हैं

  31. ब्रजेश जैन

    September 6, 2011 at 10:08 am

    यशवंत सर मैं वो नाम जानना चाहूंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...