Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दिल का दौरा पड़ने से हिंदुस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार प्रदीप संगम का निधन

दैनिक हिन्दुस्तान के दिल्ली संस्करण में कार्यरत वरिष्ठ सहायक संपादक प्रदीप संगम का मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। आज सुबह वह जब वहां सैर कर रहे थे तभी उन्‍हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। अभी लोग कुछ समझ पाते या उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाते उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

दैनिक हिन्दुस्तान के दिल्ली संस्करण में कार्यरत वरिष्ठ सहायक संपादक प्रदीप संगम का मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश में निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। आज सुबह वह जब वहां सैर कर रहे थे तभी उन्‍हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। अभी लोग कुछ समझ पाते या उन्‍हें अस्‍पताल पहुंचाते उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

संगम दमे की बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी समय से दमे का इलाज भी चल रहा था। मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के वाशिंदा प्रदीप संगम का बचपन हरियाण के सोनीपत और दिल्ली में बीता। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर के सांध्य दैनिक चिनगारी से की। इसके बाद वे सहारनपुर में विश्वमानव अखबार से जुड़ गए। सन 1995 में वे दिल्ली के हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के फीचर विभाग से जुड़े तब से यहीं पर कार्यरत थे। प्रदीप संगम अपने पीछे पत्नी अनीता, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। संगम पत्रकार संगठनों में भी सक्रिय थे और दिल्ली पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष थे।

उनके निधन की सूचना मिलने पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध दिल्ली पत्रकार संघ(डीजेए) ने दिल्‍ली में एक शोक सभा आयोजित की, जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मन्त्री अशोक वालिया (एनयूजे) के राष्ट्रीय महासचिव रास बिहारी (डीजेए) के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव अनिल पाण्डे सहित अनेक पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pushpranjan

    June 7, 2011 at 3:30 pm

    प्रदीप संगम की मौत पर YAKIN NAHI Aa RAHA HAI .

    EK BEHTARIN Insaan, Aur Saathi Chala Gaya.

  2. Dev Shrimali n d t v gwalior

    June 8, 2011 at 4:53 am

    binamr shraddanjalee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...