Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

”भारतीय मीडिया गुलाम मा‍नसिकता का शिकार”

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जयपुर से प्रकाशित पाक्षिक पत्रिका, ‘पाथेय कण’  में भारतीय मीडिया को अंग्रेजी गुलाम मानसिकता का शिकार बताया गया है। 16 मई 2011 के इस अंक में इंग्लैंड के राजकुमार की शादी की खबर को लेकर संपादकीय लिखा गया है जो इस तरह है-

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जयपुर से प्रकाशित पाक्षिक पत्रिका, ‘पाथेय कण’  में भारतीय मीडिया को अंग्रेजी गुलाम मानसिकता का शिकार बताया गया है। 16 मई 2011 के इस अंक में इंग्लैंड के राजकुमार की शादी की खबर को लेकर संपादकीय लिखा गया है जो इस तरह है-

मीडिया की गुलाम मानसिकता

अंग्रेजों ने लगभग डेढ़ सौ वर्षों तक भारत में राज किया। इस छोटी सी अवधि में उन्होंने भारत को गुलाम मानसिकता वाला देश बना दिया। इस गुलाम मानसिकता का सबसे बड़ा शिकार भारत का मीडिया है। अपना मीडिया अभी भी अंग्रेजों को अपना शासक समझता है। पिछले दिनों इंग्लैंड के एक राजकुमार की शादी पर भारतीय अखबारों ने पृष्ठ पर पृष्ठ रंग डाले। पंद्रह दिन पहले से ही इस विवाह का भूत मीडिया पर सवार हो गया और अभी भी उतरा नहीं है। कुछ वर्षों पहले राजकुमारी डायना की एक दुर्घटना में मौत हो गई। यह समाचार भारत के समाचार पत्रों में ‘बैनर हेडलाइन’  के साथ प्रकाशित हुआ। कुछ दिनों तक वह भूत भी मीडिया पर सवार रहा। अंग्रेजों के जाने के पैंसठ साल बाद भी अंग्रेजियत नहीं गई है, वरन बढ़ती ही जा रही है। कैसी शर्मनाक स्थिति है।

राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. धीरेन्द्र

    June 8, 2011 at 7:00 pm

    बहुत ही घातक स्थिति…

  2. kanhaiya khandelwal

    June 8, 2011 at 7:00 pm

    sahi kaha

  3. Praveen Kumar Jain

    June 9, 2011 at 11:50 am

    ekdum sahi kaha. Baba Ramdev par Pulisia karyavahi par bhi vishesh roop se English Media ne apni Gulaam Mansikta hi pradarshit kii hai aur kar rahaa hai. Ye log desh kii jade khodne me lage hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...