Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पीटीआई के पत्रकार के खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा

रायगढ़ में पीटीआई के पत्रकार विजय केडिया पर पुलिस ने धोखाधड़ी और एससीएसटी एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. विजय पर आरोप है कि उन्‍होंने एक आदिवासी कोटवार से धोखाधड़ी कर जमीन हथियाई है. लिहाजा जिला कलेक्‍टर ने जांच के बाद मामला पुलिस को सौंप दिया था. जिसके बाद पुलिस ने विजय पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

रायगढ़ में पीटीआई के पत्रकार विजय केडिया पर पुलिस ने धोखाधड़ी और एससीएसटी एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. विजय पर आरोप है कि उन्‍होंने एक आदिवासी कोटवार से धोखाधड़ी कर जमीन हथियाई है. लिहाजा जिला कलेक्‍टर ने जांच के बाद मामला पुलिस को सौंप दिया था. जिसके बाद पुलिस ने विजय पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

जानकारी के अनुसार रायगढ़ के ग्राम गोरखा में विजय ने शासन स्‍तर से जमीन छह- सात साल पहले ली थी. यह जमीन उनको शासन की तरफ से आवंटित कराया गया था. कोटवार ने उनके खिलाफ प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ 420 समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया. इस संदर्भ में आरोपी बनाए गए विजय केडिया का कहना है कि मैंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है.

विजय का कहना है कि उक्‍त जमीन का आबंटन शासन की तरफ से नियमानुसार हुआ था. एक अक्‍टूबर 2005 को उक्‍त जमीन मुझे आबंटित किया गया था, जिसके लिए मैंने एक लाख तीन हजार सात सौ पचास रुपये जमा किए थे. सारी प्रकिया कानूनी रुप से पूरी की गई थी. इतने सालों बाद अचानक कैसे कोटवार ने मुझे धमकी देकर जमीन लिखवाने का आरोप लगा दिया.

विजय का कहना है कि कलेक्‍टर अशोक अग्रवाल तथा एसपी ने मुझे मिलकर निपटाने की कोशिश की है. मुझे खबर लिखने के कारण प्रताडि़त किया जा रहा है. कलेक्‍टर ने अपने ट्रांसफर का आदेश आने के बाद मेरे खिलाफ कार्रवाई की है. बिना मेरा बयान लिए गए कार्रवाई कर दी गई. अब मेरे भाई को भी फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश रची जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raj

    June 9, 2011 at 6:21 am

    Jaroor hathiyayi hogi patrakar ne jamin. Ajkal ke kuchh patrakar aise he blackmailing kar akoot sampati ke swami ban patrakar biradari ko badnam kar rahe hain. Unhi me se ek hai Uttarakhand ka so called patrakar Umesh Kumar. Jiski kartooton ka pardaphash hone laga to napunsakon ki bhanti apni ma ko age kar chhup kar baitha hai. Are himmat hai to samne akar kyon nahi ladta.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...